राज्य सरकारे मुख्य वजह है युवाओ में फ़ैली बेरोजगारी के लिए नहीं कर रही है खाली पड़े पदों पर भर्ती!

एक तरफ जहा देश के युवाओ में बेरोजगारी एक भयावह समस्या है वही दूसरी तरफ देश के सभी राज्यों के पुलिस विभागो में  कुल 5.28 लाख पद रिक्त पड़े है!अकेले उप्र में ऐसे खाली पड़े पदों की संख्या 1.29 लाख है!!मध्यप्रदेश में  कुल 22,355 पद खाली पड़े हैं!

नयी दिल्ली, 7 जुलाई (एजेंसी)

गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सभी राज्यों के पुलिस बलों में देश भर में पुलिस के कुल 5.28 लाख पद रिक्त हैं। इनमें से लगभग 1.29 लाख पद उत्तर प्रदेश में, बिहार में 50,000 पद और पश्चिम बंगाल में 49,000 पद रिक्त हैं। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि एक जनवरी, 2018 तक कुल 5,28,396 पद खाली पड़े थे। मध्यप्रदेश में  कुल 22,355 पद खाली पड़े हैं!

अधिकारियों ने बड़ी संख्या में पद रिक्त होने के लिए धीमी भर्ती प्रक्रिया, सेवानिवृत्ति और असामयिक मृत्यु जैसे कारणों को जिम्मेदार ठहराया है।

गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सभी राज्यों के पुलिस बलों में 23,79,728 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 18,51,332 पदों को एक जनवरी, 2018 तक भर लिया गया था।मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि एक जनवरी, 2018 तक कुल 5,28,396 पद खाली पड़े थे। तेलंगाना में 30,345 रिक्त पद हैं जबकि यहां 76,407 पद स्वीकृत हैं। महाराष्ट्र में 26,195 पद रिक्त हैं और मध्यप्रदेश में कुल रिक्तियां 22,355 हैं। तमिलनाडु पुलिस में 22,420 पद खाली हैं। कर्नाटक पुलिस में 21,943 पदों पर नियुक्ति होनी बाकी है। गुजरात पुलिस और झारखंड पुलिस में रिक्तियां क्रमश: 21,070 और 18,931 हैं। राजस्थान में 18,003 पद खाली हैं। आंध्र प्रदेश पुलिस में 17,933 पद खाली हैं, जबकि हरियाणा में 16,844 पद खाली हैं। नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में 11,916 पद खाली हैं। ओडिशा पुलिस के पास खाली रिक्तियों की संख्या 10,322 है। उग्रवाद प्रभावित असम में 11,452 रिक्त पद हैं, जबकि जम्मू और कश्मीर में 10,044 पद रिक्त हैं। दिलचस्प बात यह है कि नागालैंड पुलिस देश की एकमात्र ऐसा बल है जहां 21,292 पदों की स्वीकृत संख्या से 941 अधिक कर्मियों को भर्ती किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *