@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
भाजपा के किस कद्दावर नेता को मुख्यमंत्री बनवाना चाहते है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस पार्टी के कुछ दिग्गज?
क्या भाजपा ज्वॉइन करने के लिए प्रदेश कांग्रेस का एक धड़ा डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री से हटवाकर किसी कद्दावर भाजपा नेता को मुख्यमंत्री बनवाना चाह रहा हैं??
पहले ही जीतू पटवारी के नेतृत्व में इंदौर लोकसभा चुनाव से लेकर मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा चुनाव की असफलता शक और सवालों के घेरे में है!
![]()
राष्ट्रीय मीडिया इंडियन एक्सप्रेस अखबार और उसके डिजिटल मीडिया के सर्वेसर्वा लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी को डॉ. मोहन यादव और पूरे परिवार की कानूनी संपत्ति की खोजी स्क्रिप्ट उपलब्ध करवाने से लेकर उसे प्रकाशित और सोशल मीडिया में वायरल करने का ठेका कांग्रेस पार्टी या प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने न तो दी होगी और न ही उनमें इतना दम है कि वो इस खबर को देश भर के मीडिया में प्रकाशित या वायरल करवा सके?
चूंकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस पार्टी को राजनीति की बिल्कुल समझ नहीं है इसलिए जब प्रदेश भाजपा सरकार के कुछ कद्दावर विधायक, मंत्री या केंद्र सरकार में बैठे प्रदेश के कद्दावर कहे जाने वाले नेता, खुद मुख्यमंत्री को निपटाने के लिए कमर कस के लगे हुए हैं। तो प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस पार्टी इसका श्रेय क्यों लेना चाह रहे हैं और इससे उन्हें क्या राजनैतिक लाभ होगा यह समझ से परे है?? इस समय तो जीतू पटवारी और कांग्रेस को चुप रहकर तमाशा देखने चाहिए राजनीति की समझ तो यही कहती हैं।
विरोधी भाजपा पार्टी के घर में चल रहे चीर हरण और शह – मात की महाभारत के लिए रचा गया डॉ मोहन यादव की संपति के खुलासे के षड्यंत्र का श्रेय लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस पार्टी पूरे जमाने में ढिंढोरा पीट कर प्रदेश भाजपा सरकार के किस कद्दावर विधायक या मंत्री को मुख्यमंत्री बनवाने के लिए भाजपा नेताओं का पूरा विष पीने के लिए तत्पर है!!यह बहुत बड़ा राजनैतिक यक्ष प्रश्न है दोनों राजनैतिक पार्टियों के लिए?
वही दूसरी तरफ कानूनी तौर पर पूरी तरह से निरर्थक इस खोजी खबर को वायरल करने का ठेका इंडियन एक्सप्रेस और लल्लनटॉप के पत्रकार रहे सौरभ द्विवेदी को भाजपा के किस कद्दावर नेता के गुट ने दी है, यह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के राजनैतिक भविष्य लिए जानना सबसे ज्यादा जरूरी है।
@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
