@री डिस्कवर इंडिया न्यूज़ इंदौर

जीतू पटवारी जी के लिए यह आत्ममंथन और शर्म का विषय है कि प्रदेश अध्यक्ष होने के बावजूद इंदौर की 9 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के पास कोई सक्षम चेहरा तक नहीं है? इससे ज्यादा हास्यास्पद राजनीति और क्या हो सकती है? 

राजनीति में बड़े-बड़े दावे करना और मीडिया की सुर्खियों में बने रहना एक बात है, लेकिन जमीन पर संगठन खड़ा करना और चुनाव जीतने का माद्दा पैदा करना बिल्कुल अलग। मध्य प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाले जीतू पटवारी को लगभग तीन साल का वक्त बीत चुका है, मगर पार्टी की जमीनी हकीकत किसी से छिपी नहीं है। सबसे शर्मनाक और हास्यास्पद स्थिति तो खुद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के अपने गृह जिले इंदौर में बनी हुई है, जहाँ आज कांग्रेस के पास इंदौर जिले की 9 विधानसभा सीटों पर उतारने के लिए एक भी सक्षम और जीतना तो दूर की बात है चुनावी टक्कर तक देने का माद्दा वाला दावेदार तक नजर नहीं आ रहा है? 

जिस नेता के कंधों पर पूरे मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर पार्टी को संजीवनी देने की जिम्मेदारी हो, यदि वह तीन साल में अपने ही घर की 9 सीटों पर मजबूत चेहरे तैयार न कर पाए, तो इसे नेतृत्व की विफलता नहीं तो और क्या कहा जाएगा? जीतू पटवारी की पूरी ऊर्जा केवल सतही बयानबाजी और ‘हास्यास्पद राजनीति’ तक सिमट कर रह गई है।

राजनीति हवा-हवाई दावों से नहीं, बल्कि ठोस रणनीति और जमीनी पकड़ से चलती है। तीन साल के कार्यकाल के बाद भी इंदौर की 9 विधानसभा सीटों पर सक्षम दावेदारों का अकाल जीतू पटवारी की कार्यशैली पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न है। यदि कांग्रेस नेतृत्व ने समय रहते इस आत्मघाती और हास्यास्पद राजनीति से बाहर निकलकर जमीन पर काम नहीं किया, तो 2027 से 2029 तक नगर निगम, विधान सभा और लोकसभा तक का चुनावी सफर पार्टी के लिए महज एक औपचारिकता बनकर रह जाएगा।

@ प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज़ इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More News