@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

प्रधानमंत्री मोदी जरा ये आंकड़े भी देश को बताओ??

पिछले 11 सालों में 160 बिलियन डॉलर (तकरीबन 15 लाख करोड़ रुपए) विदेशी मुद्रा किन नेताओं, उद्योगपतियों, बड़े व्यवसायियों, आला अधिकारियों, हाईकोर्ट , सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों और दिग्गज वकीलों के बच्चों ने विदेशों में जाकर पढ़ाई पर खर्च की है??

ये विदेशों में जाकर किस विषय की पढ़ाई कर रहे है?? और क्यों? क्या कमी है देश के कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों की पढ़ाई में?? इंजीनियरिंग, मेडिकल, साइंस, तकनीक, प्रौद्योगिकी, कृषि, कुटीर उद्योग आदि में से किसकी डिग्री ले रहे है?? 

देश के वोटरों को खुल कर विस्तार से बताओ प्रधानमंत्री मोदी जी।

पिछले 11 सालों में कितने नेताओं और उद्योगपतियों के बच्चों ने भारत की नागरिकता छोड़कर विदेशी नागरिकता ले ली है? ये आंकड़े जनता के सामने आना आवश्यक हैं क्योंकि जनता इन्हे नहीं पूजती है!!

देश के उद्योगपतियों, बड़े व्यवसायियों, बॉलीवुड के सितारों आदि ने कितनी विदेशी मुद्रा से दुबई, सिंगापुर, यूरोप, इंग्लैंड और अमेरिका में प्रॉपर्टी और बिजनेस में निवेश कर रखा हैं? और उस निवेश से भारत को क्या लाभ मिल रहा हैं? जरा विस्तार से सरकार देश की भोली भाली और मूर्ख जनता को बताए।

देश में विदेशी मुद्रा का गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा हैं। प्रधानमंत्री मोदी जरा देश को यह बताएंगे कि देश में कितने नेताओं, विधायकों और मंत्रियों के बच्चे विदेशों में पढ़ाई कर रहे हैं?? और हर साल कितनी विदेशी मुद्रा उनकी पढ़ाई पर देश खर्च कर रहा है??

15 बिलियन डॉलर से ज्यादा विदेशी मुद्रा नेताओं, अधिकारियों और धन्नासेठों के बच्चे हर साल विदेशों में जाकर पढ़ाई पर खर्चा कर रहे हैं? यह विदेशी मुद्रा सरकार के विदेशी मुद्रा खजाने से दी जाती हैं!! यह न्यूनतम है! अघोषित और हवाला के जरिए पहुंचाई गई रकम इससे 4 गुनी ज्यादा है।

@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *