@री डिस्कवर इंडिया न्यूज़ इंदौर
किसे और क्यो दोष दे रहे हो? इंदौर के कृष्ण बाग मे भ्रष्ट सरकार द्वारा न्यायालय के कहने पर अवैध बस्ती को बुलडोजर से डहाने के लिए?
क्या तुम्हे 23 साल से पता नही था कि बस्ती अवैध है? किस के भरोसे पर निर्माण कर रहे थे?

“थोड़ा-सा चारा देख के बस्ती की बकरियां, ग़ज़लें सुना रही हैं क़साई की शान में”
यह मशहूर व्यंग्यात्मक शेर आज की राजनीति, नेताओं, सरकार और जनता के बीच के कड़वे सच को पूरी तरह स्पष्ट कर देता है। यहाँ ‘बस्ती की बकरियाँ’ उस भोली-भाली आम जनता का प्रतीक हैं और ‘क़साई’ उन स्वार्थी नेताओं, भ्रष्ट व्यवस्था व शोषक ताकतों का, जो अंततः जनता का ही अहित करते हैं। जब आम नागरिक तात्कालिक लाभ—जैसे मुफ़्त की रेवड़ियों, पैसों या झूठे वादों रूपी ‘चारे’—के लालच में आकर उसी तंत्र का गुणगान करने लगते हैं जो उनका भविष्य बर्बाद करने वाला है, तो यही त्रासद स्थिति पैदा होती है।
जब तक आप विधायकों, सांसदों और नेताओं द्वारा आयोजित धार्मिक आयोजनों, कथाओं, भजन संध्याओं, भंडारों, गणेश और दुर्गा पूजन के भव्य समारोहों तथा कलश यात्राओं में अंधी भीड़ जुटाते रहेंगे? और जब तक सरकार से मिलने वाली मुफ़्त की रेवड़ियों, नकद राशि, साड़ियों और अन्य उपहारों के मोह में बंधे रहेंगे—तब तक आपको अपनी बुनियादी ज़रूरतों और अधिकारों से वंचित रहना ही पड़ेगा। एक सुरक्षित छत (मकान), गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोज़गार, बेहतर स्वास्थ्य व मेडिकल सुविधाएँ, साफ़ पानी, स्वच्छ हवा और अपराध व माफ़िया मुक्त समाज की उम्मीद करना तब बेमानी है। ऐसे हालात के लिए आप किसी और को दोष नहीं दे सकते।
विडंबना यह है कि आम जनता उस रट्टू तोते की तरह हो गई है, जो दिन भर यह तो रटता रहता है कि “शिकारी आएगा, दाना डालेगा, जाल बिछाएगा, लोभ में फँसना नहीं”, लेकिन अंत में उसी दाने के लालच में जाल में जा फँसता है। जब सब कुछ जानते-बूझते हुए भी आप खुद जाल में फँसने को तैयार हैं, तो फिर किसी और को दोष क्यों देना? अब नतीजा भुगतो!
@ प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज़ इंदौर
