@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर 

खुद को बेहद जागरूक और धनाढ्य समझने वाले इंदौर शहर के अभिजात्य वर्ग के लिए यह बेहद शर्मनाक और लज्जित करने वाला सच है!! कि यह बात उन्हें सरकारी छापे के बाद पता चली!!

इंदौर शहर में खाद्य विभाग के छापे और जांच में खुलासा हुआ कि उच्च और धनाढ्य वर्ग की पहली पसंद माने जाने वाले प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटल ‘सयाजी’ की किचन से चूहों और कॉकरोच के अपशिष्ट (मल) से दूषित भोजन परोसा जा रहा था। यह घटना शहर की आंखें खोलने के लिए काफी है।”

सावधान इंदौर!! किसी भी स्टार होटल, ढाबे, प्रतिष्ठित स्कूल, और अस्पताल की किचन में खाद्य सामग्री के साथ कुकिंग स्टाफ की हाइजिन को देखे बिना कुछ भी ऑर्डर न करे और न ही कोई पार्टी करे। 

इंदौर शहर के प्रतिष्ठित सया जी फाइव स्टार होटल ने शहर के अभिजात्य और धनाढ्य वर्ग को न केवल शर्मिंदा किया है वरन् अचंभित कर दिया है! अभी कुछ दिन ही बीते है शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में भी बच्चों के किचन में खाने की दूषित सामग्री से लेकर किचन में गंदगी, चूहे और काकरोच के अपशिष्ट की गंदगी पाई गई थी!! सिर्फ इंदौर शहर के सफाई में अव्व्ल आने से आप गौरान्वित न हो। आपके परिवार और बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले प्रत्येक प्रतिष्ठान के खिलाफ खुलकर सोशल मीडिया पर बायकॉट अभियान युद्ध स्तर पर छेड़ने की पहल करें। तभी आप एक देशभक्त नागरिक कहलाएंगे। यदि हम ऐसा नहीं करते हैं तो हम देशद्रोही है।

@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More News