@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
अभागा या बेशर्म पार्षद पिता को किस पद का मोह है? और कैसी मजबूरी हैं? आश्चर्य की बात है कि ऐसा पार्षद पिता अभी भी पार्टी में है? जिसके मासूम बेटे को पार्टी के लोगों ने ही घर में घुस कर निवस्त्र किया था!! पार्टी के ही एक तथाकथित बाहुबली पार्षद के इशारे पर!!

कद्दावर नेताओं के वरदहस्त प्राप्त भाजपा पार्षद की गैंग ने दूसरे भाजपा पार्षद के पुत्र को जनवरी 2025 में सिर्फ नंगा ही नहीं किया था, पूरी पार्टी को शर्मसार कर दिया था! वो कल वापस पार्टी में आ गया है!
भाजपा पार्षद का नाबालिग बच्चा हाथ जोड़ता रहा, पार्षद पिता के द्वारा भाजपा से ही दूसरे पार्षद से ऊंची आवाज में बात करने के लिए गुंडों के हाथ जोड कर माफी मांगता रहा, क्षमा कर देने के लिए गिड़गिड़ाता रहा किंतु दूसरे भाजपा पार्षद की गैंग के गुंडे उस नाबालिग के कपड़े उतारते रहे और आखिरी वस्त्र उतरकर पूरा नंगा कर दिया, साथ ही बुजुर्ग महिलाओं को गालियां दी और पार्षद पिता को भी नंगा कर देने की धमकियां दी, घर में तोड़फोड़ की!! पूरे शहर में और प्रदेश में पार्टी को शर्मसार किया!
शहर में थू थू हुई तो अनुशासन का ढोंग रचते हुए प्रदेश भाजपा आलाकमान ने पार्टी से तथाकथित पार्षद को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया। और मात्र 18 महीने में कल निष्कासन खत्म कर वापस पार्टी में ले लिया!!
थू है ऐसी राजनीति पर!
@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
