@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
महापौर से मुख्यमंत्री तक पैराशूट लीडरशिप की अयोग्यता और अनुभवहीनता की कीमत चुका रहा हैं इंदौर शहर?

इसमें महापौर और मुख्यमंत्री की कोई गलती नहीं है। उन्होंने कभी भी पार्टी आलाकमान को जाकर यह नहीं कहा था कि हमें महापौर या मुख्यमंत्री बनवाओ।
भारतीय जनता पार्टी में लाइन तोड़कर शहर में महापौर, और प्रदेश में मुख्यमंत्री जैसे अहम पदों पर जूनियर,अनुभवहीन,अ – योग्य कार्यकर्ता और नेता को बैठाने की सजा सबसे ज्यादा शहर और प्रदेश की जनता भुगतती है। और शर्मिंदगी उठानी पड़ती है पार्टी के कार्यकर्ताओं को जो जमीनी स्तर पर काम करते है। वही दूसरी तरफ पार्टी के वरिष्ठ नेता अपनी ही पार्टी में “फूफा” बनकर मुँह फुलाए इधर उधर घूमते रहते है?
@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
