जैन संत आचार्य विद्यासागरजी महाराज के समागम स्थल पर गणतंत्र दिवस पर चोरों का धावा!

मुख्यमंत्री कमलनाथ के आने से पहले और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी होने के बावजूद जैन संत आचार्य विद्यासागरजी महाराज के समागम स्थल पर चोरों का धावा!

प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने पूरे लाव लश्कर के अलावा पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ दर्शन के लिए पधारे थे!

री डिस्कवर इण्डिया न्यूज़ इंदौर। कल गणतंत्र दिवस पर जैन संत आचार्य विद्यासागरजी का सानिध्य और दर्शनलाभ लेने के लिए श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल तिलकनगर में चोरों के द्वारा सपना जैन पति प्रमोद जैन की डेढ़ तोले की चेन और विदिशा निवासी यूको बैंक के मैनेजर गौरव जैन के हाथ से 1 तोले का सोने का ब्रेसलेट किन्ही अज्ञात चोरों ने सुबह के 10 बजे से 11 बजे के बीच चुरा लिया! थाना तिलकनगर ने दोनों फरियादियों की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर पंजीबद्ध की है!
बड़ी संख्या श्रद्धालुओं और दर्शनार्थी इन दिनों इंदौर प्रवास पर आए जैन संत आचार्य विद्यासागरजी का सानिध्य और दर्शनलाभ लेने के लिए श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल तिलकनगर में लगातार जा रहे है। बड़े आश्चर्य की बात है की कल गणतंत्र दिवस के पर्व पर श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी अपने पूरे लाव लश्कर के अलावा पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ दर्शन के लिए पधारे थे! मुख्यमंत्री के आने की सूचना पुलिस और प्रशासन को पहले से ही थी! उसके बावजूद भी चोरों की मंडली वहां मौजूद थी! इसे जैन संत आचार्य विद्यासागरजी महाराज और कमलनाथ की सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक कहे या जैन संत आचार्य विद्यासागरजी महाराज के यहां आने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शनार्थियों के कीमती सामान और शरीर पर धारण स्वर्णआभूषण को चोरों और जेबकतरों से बचाने के लिए पुलिस के इंतजाम में ढुलमुल और लापरवाही!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *