@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर 

कौन कहता है कि कानून और सजा के न्यायिक प्रावधान और मौजूदा न्यायालयीन प्रणाली से कोई अपराधी अपराध करने से डरता है?

यदि सरकार कहती है कि हमने पेपर लीक के लिए सख्त कानून बनाया है, 10 साल की सजा और 10 करोड़ जुर्माना। तो क्या इससे पेपर लीक होना खत्म हो जाएगा? क्या सरकार इस बात की ग्यारंटी दे सकती है देश के छात्रों और उनके अभिभावकों को?

देश में किस अपराध के लिए कानून और सजा का प्रावधान नहीं है, क्या ऐसा अपराध देश के 140 करोड़ लोगों में से कोई बता सकता हैं?

और सबसे महत्वपूर्ण बात कठोर से कठोर सजा के कानून बनाने के बावजूद ऐसा कौन सा अपराध है जो भारत में पूरी तरह से ख़त्म हो गया है या उसमें कमी आ गई है? यदि किसी देशवासी को पता हो तो बताएं?

होना तो यह चाहिए कि सरकार के खौफ़ और कार्यवाही से डरना और काँपना चाहिए सरकार और समाज में विचरण कर रहे अपराधियों और अपराधिक मानसिकता के लोगों को फिर चाहे वो सफ़ेदपोश हो या आदतन अपराधी। 

है सरकार में यह हिम्मत की वो कह सके कि सरकार का मुखिया ग्यारंटी देता है कि अपराध और अपराधी मुक्त सिस्टम बनाएंगे। इतना खौफ होगा सरकार का अपराधियों पर?

@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More News