@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
इंदौर का शायद ही कोई ऐसा नामी गुंडा, गैंगस्टर, भू-माफिया, शराब माफिया या भ्रष्ट अफसर होगा, जिसे विधानसभा 1, 2 और 3 के कद्दावर नेताओं का संरक्षण हासिल न हो।
इन नेताओं की छत्रछाया में अपराधी बेखौफ ऐश कर रहे हैं! कोढ़ में खोज यह है कि, जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त शहर और स्मार्ट सिटी की सुविधाएं की बात के बजाय इन तीनों विधानसभाओं के विधायक रोज़ मुख्यमंत्री और मंत्री बनने के सपने देख रहे हैं!
रही-सही कसर इनके चाटुकार पूरी कर देते हैं, जो दिन-रात इंदौर शहर को यही दिलासा देने में जुटे रहते हैं कि — ‘बस भिया, भाईसाहब और दादा’ की कुर्सी अब पक्की होने ही वाली है!
@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
