@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
श्री राम मंदिर पंचकुइया आश्रम इंदौर की 20 एकड़ बेशकीमती जमीन पर चल रहा है विवाद!!

एक उद्योगपति की छत्रछाया में क्यों चल रहा है आश्रम?? खजराना गणेश मंदिर और बाणगंगा स्थित बाणेश्वर लोक की तर्ज 20 एकड़ जमीन में सरकार श्री राम मंदिर पंचकुइया का क्यों नहीं कर रही है कायाकल्प??
इंदौर में स्थित श्री राम मंदिर पंचकुइया आश्रम की 500 करोड़ रुपए कीमत की 15 एकड़ जमीन का असली मालिक वर्तमान में कौन है?? मंदिर के वर्तमान पुजारी महंत रामगोपाल दास या श्री राम मंदिर पंचकुइया धार्मिक ट्रस्ट?? 15 एकड़ बेशकीमती जमीन के अलावा सरकार ने 4.40 एकड़ बेशकीमती जमीन अलग से भी श्री राम मंदिर पंचकुइया आश्रम को दे रखी हैं?
जिला न्यायालय से फरार घोषित किए गए पूर्व महंत लक्ष्मणदास ने किस आधार पर मंदिर की बेशकीमती जमीन किस उद्योगपति और अन्य लोगों को बेची?? वर्तमान महंत रामगोपाल दास जी के नाम पर मंदिर की बेशकीमती 15 एकड़ जमीन की बिना रजिस्ट्रेशन के सादे कागज़ पर कैसे मृत्यु के 4 महीने पहले वसीयत कर दी गई? इन सबकी जांच कलेक्टर इंदौर और मध्यप्रदेश सरकार को करना चाहिए?
@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
