@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर 

प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Narendra Modi) धनाढ्य और अति धनाढ्य वर्ग के युवाओं को यह अपील क्यों जारी नहीं करते?

“रियल एस्टेट (RealEstate) में नहीं, इंडस्ट्री लगाने में करे निवेश” 

“देश के औद्योगिकरण में योगदान दे देश का अति धनाढ्य वर्ग”

प्रदेश और देश को धोखा दे रहे है अति धनाढ्य वर्ग के युवा??

प्रदेश में इंडस्ट्री लगाने से बेहतर रियल एस्टेट व्यवसाय के सुरक्षित निवेश में देख रहे है सुनहरा भविष्य? 

वही दूसरी तरफ खाद से लेकर खाद्य तेल जैसी बुनियादी अवश्यताओं को पूरा करने के लिए भारत जैसे कृषि प्रधान देश को विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता हैं!! इससे ज्यादा शर्मनाक बात क्या होगी?? मोबाइल, टी वी, फ्रीज, वाशिंग मशीन से लेकर खिलौने तक पर विदेशी कंपनियों की निर्भरता है? 80 फीसदी ऑटोमोबाइल (Automobile) विदेशी कंपनियों के हाथ में है?

और एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी ने 10 लाख करोड़ की एक ऐसी इंडस्ट्री सराफा बाजार (Sarafa Bazar) के लिए 140 करोड़ जनता को एक साल गोल्ड और आभूषण न खरीदने की अपील जारी कर देते है!! जबकि सरकार को यह पता है कि भारत से होने वाले जेम्स, ज्वेलरी और डायमंड के निर्यात से हर साल बहुमूल्य विदेशी मुद्रा भी यही सराफा बाजार और इसके ज्वेलरी और डायमंड के कारखानों से ही आता है। करोड़ो लोगों को रोजगार भी देता है सराफा बाजार।

देखा जाए तो रईसजादों का रियल एस्टेट में सुरक्षित भविष्य को देखते हुए किया जा रहा अरबों रुपए का निवेश, प्रदेश के औद्योगिक विकास को एक प्रकार से धोखा देना है। 

यदि प्रदेश का अति धनाढ्य वर्ग जिनका पुस्तैनी व्यवसाय रियल एस्टेट नहीं है। उनकी युवा पीढ़ी जो विदेशों से उच्च शिक्षित होने के बाद भी अपने शहर और प्रदेश में इंडस्ट्री लगाकर प्रदेश के औद्योगिकरण को बढ़ावा न दे !! तो ऐसे धनाढ्य घरानों के युवाओं को आप क्या कहेंगे?? 

प्रदेश के सबसे धनाढ्य व्यक्ति का बेटा 5000 करोड़ रुपए सिर्फ रियल एस्टेट में सुरक्षित निवेश कर अपना भविष्य सुरक्षित कर रहा है? तो इंडस्ट्री कौन लगाएगा इस प्रदेश में? 

प्राइवेट स्कूल (Private School) मालिकों ने अकूत दौलत इकठ्ठा कर स्टार्टअप (Startup) के नाम पर रियल एस्टेट प्रॉपर्टेक कंपनी बनाकर उच्च शिक्षित युवाओं को जमीन, प्लॉट, फ्लैट और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में निवेश, बेचने आदि के” दलाल” बनकर दलाली में सुनहरे भविष्य का सपना दिखा रहा हैं?? तो कैसे प्रदेश में औद्योगिक क्रान्ति होगी? कैसे देश अपने पैरों पर खड़ा होगा??

मध्यप्रदेश के सबसे बड़े रईसों के लड़के 100 करोड़ से लेकर 5000 करोड़ रुपए तक का निवेश सिर्फ और सिर्फ़ सबसे सुरक्षित निवेश माने जाने वाले रियल एस्टेट व्यवसाय में करेंगे तो शहरों और प्रदेशों में इंडस्ट्री कौन लगाएगा? कौन फूड प्रोसेसिंग कारखाने लगाएगा? कौन फर्टिलाइजर्स की फैक्ट्री डालेगा?? कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों से निकलने वाले इंजिनियर और कुशल युवकों को कौन रोजगार देगा?

खेती की जमीन के इतने पैसे किसानों को दिए जाते है कि उनकी सात पुस्ते ऐशो आराम से घर बैठे खाती रहे? तो कौन मूर्ख किसान होगा जो खेती करेगा? कौन मूंगफली, सरसों और सोयाबीन की पैदावार करेगा?? 

@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

(Rediscoverindianews.com)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More News