@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
इंदौर के “अडानी” के सामने शहर का पूरा “रियल एस्टेट” व्यवसाय और व्यवसायी नतमस्तक है!!

दशकों और पीढ़ियां नहीं!! मात्र 5 सालों में इंदौर का एक शख्स रियल एस्टेट का “अडानी” बन गया है!! लोन डिफॉल्टर प्रॉपर्टी हो, सहकारी साख संस्था की प्रॉपर्टी हो, या किसी बिल्डर का अधूरा प्रोजेक्ट हो, सब को शहर में सिर्फ एक शख़्स खरीदने की वित्तीय क्षमता रखता है!!
अगले कुछ सालों में शहर के पूरे रियल एस्टेट को अकेले खरीद सकता हैं, इतनी अकूत दौलत की कमाई है उनके सिर्फ एक बिजनेस में!!
पैसा इतना है कि उनसे ही संभाला नहीं जा रहा है!! रियल एस्टेट के सम्मेलन में रियल एस्टेट के दिग्गज व्यवसायियों के सामने कहते है!!
नाम, दाम, रसूख तो शहर जानता ही है। सरकार हो या संगठन, व्यवसायिक हो या पारमार्थिक संस्थायें सब के सब उनकी चौखट पर जाकर चरण स्पर्श और वंदन करते हैं!
@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
