@री डिसकवर इंडिया न्यू्‍ज इंदौर

क्या RSS ने “नरेंद्र” के बाद देश के अगले प्रधानमंत्री के रुप में “देवेन्द्र” पर मुहर लगा दी है?

 

मोदी के बाद देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? अमित शाह, योगी या देवेन्द्र फड़नवीस? क्या RSS द्वारा देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस को तैयार किया जा रहा है?

क्योंकि भाजपा में देवेन्द्र फड़नवीस जैसा जुझारू, कद्दावर, सौम्य, माहिर, शातिर और विपरीत परिस्थितियों में युवा नेतृत्व किसी भी राज्य में नहीं हैं?

देवेन्द्र RSS के हिन्दुत्व की विचारधारा के हो सकते हैं, लेकिन उनकी कट्टरता योगी जैसी एकतरफा और मुखर नहीं है और न ही वो अमित शाह की तरह एकमेव मोदी छाप वाले नेता है।

RSS बीच में न आती तो मुख्यमंत्री का चेहरा मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और गुजरात के मुख्यमंत्री जैसा चौकाने वाला होता। प्रधानमंत्री मोदी के बाद अब देश के भावी प्रधानमंत्री के दावेदारों में सबसे प्रबल दावेदार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस पहले स्थान पर हो सकते हैं।

मुंबई में हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस के शपथ ग्रहण समारोह में पधारे मेहमानों मे तकरीबन भाजपा शासित और गठबंधन शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति, बिड़ला, अंबानी, सलमान, शाहरुख, तेंडुलकर से लेकर नीतिश कुमार, चंद्राबाबू नायडू जिनके बल पर मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में है के अलावा लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान, कांग्रेस से आए सिंधिया की उपस्थिति यह दर्शाती है कि RSS ने अपने भविष्य के प्रधानमंत्री उम्मीदवार पर मोहर लगा दी है।

क्योंकि आज और भविष्य की राजनीति मे सत्ता के शीर्ष पर पहुचने के लिए जिस योग्यता की आवश्यकता है, तकरीबन उन सभी मे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस भाजपा के दूसरे नेताओ से ज्यादा बेहतर स्थिति में है।

देवेन्द्र फड़नवीस गठबंधन और तोड़फोड़ की राजनीति में भाजपा का अमित शाह के बाद दूसरा सबसे शातिर और तेज युवा नेता के रूप में है।

देश में उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा लोकसभा की सीटें महाराष्ट्र में है।

RSS का मुख्यालय नागपुर महाराष्ट्र में है और देवेन्द्र फड़नवीस भी महाराष्ट्र के नागपुर से आते हैं।

गुजरात से महाराष्ट्र की राजनीति को तो नहीं साधा जा सकता है, लेकिन महाराष्ट्र से गुजरात की राजनीति को साधा जा सकता है क्योंकि दोनों प्रदेश व्‍यवसायिक और औद्योगिक प्रदेश है।

सम्पूर्ण भाजपा में नितिन गडकरी के बाद देवेन्द्र फड़नवीस ही RSS के सबसे करीबी विश्वस्त नेता है।

जातियों की राजनीति से ऊपर उठकर न सिर्फ वोटो की राजनीति को साधा वरन जातियों के आधार पर मुख्यमंत्री बनाए जाने की अंदरुनी राजनीति की परिपाटी और कुरीति पर विजय पाते हुए मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने में सफ़लता प्राप्त की है।

2024 के महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावों में कट्टर हिंदुत्व नेतृत्व के रूप में उभरे है।

देवेन्द्र फड़नवीस ने अजित पवार की पार्टी के साथ मजबूत गठबंधन के चलते मुस्लिम वोट बैंक को भी साध लिया है।

देश के सबसे बड़े औद्योगिक प्रदेश और देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई जहां तकरीबन सभी बड़े उद्योगपतियों का निवास है। एक अरब सागर के अलावा अनेकों अरबों – खरबो के सागर मुंबई में है, जिनके खारे पानी (पैसे) और राजनैतिक खनिज रूपी संसाधनों की जरूरत आज की राजनीति में जनता के वोटों से ज्यादा है।

@प्रदीप मिश्रा री डिसकवर इंडिया न्यू्‍ज इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More News