@री डिसकवर इंडिया न्यू्ज इंदौर.
इंदौर जिले की इन रियल एस्टेट परियोजनाओं में प्लॉट /फ्लैट /घर /दुकान की खरीददारी या बुकिंग न करे!
रियल एस्टेट कारोबारियों, कालोनाईजर, टाउनशिप बिल्डर की सरकार की नियामक संस्था, भू सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने इस साल जनवरी से नवंबर 2023 तक इंदौर की तकरीबन 32 रियल एस्टेट परियोजनाओं के रजिस्ट्रेशन आवेदनो को निरस्त कर दिया है!
और ग्राहको को सलाह दी है कि इन रियल एस्टेट परियोजनाओं में किसी भी तरह की खरीददारी, बुकिंग अथवा निवेश न करे!
  •  वाइब्रेट विनी कमर्शियल – ग्राम बिचौली हपसी इंदौर
  • श्री नाथ हिल्स – ग्राम भाट खेड़ी, महू जिला इंदौर
  •  दे लैंड मार्क – IDA, स्कीम नंबर 94 सेक्टर C, खजराना, इंदौर
  •  श्री विहार – ग्राम रावेर, तहसील साँवेर, जिला इंदौर
  •  स्काय फ्लोरेस – निपानिया, इंदौर
  • ब्रिज विहार – ग्राम पंचडेरीया, तहसील साँवेर, जिला इंदौर
  • सन फ्लावर वैली – ग्राम उमरिया, तहसील महू, जिला इंदौर
  • कॉरिडोर इंडस्ट्रियल पार्क – ग्राम टीगरिया बादशाह, हातोद जिला इंदौर
  • तुलसी एनक्लेव – ग्राम किशनगंज संतेर, तहसील महू, जिला इंदौर
  •  भूमि सोलीटायर – महावीर नगर, ग्राम पीपलीयाहाना, इंदौर
  •  रुचि एनक्लेव – निपानिया, इंदौर
  •  ड्रीम विक्टोरिया – ग्राम पाला खेड़ी, हातोद, इंदौर
  •  शांति मारवेला – ग्राम उमरिया, तहसील महू, जिला इंदौर
  • ओरीयन पार्क – ग्राम सोलसिंदा, तहसील साँवेर, जिला इंदौर
  •  मिलन ग्रांड – ग्राम बिचौली हपसी इंदौर
  • श्री कृष्णा – शंखेश्वर सिटी, ग्राम जाख्या, तहसील साँवेर, जिला इंदौर
  •  बिल्डवेल एमीनेंस – दिव्य विहार कॉलोनी, ग्राम जाख्या, तहसील साँवेर, जिला इंदौर
  •  24 केरट एक्सटेंशन – छोटा बांगड़दा, इंदौर
  •  उत्कर्ष टेरस – गैलेक्सी पार्क, ग्राम असरावद खुर्द, जिला इंदौर
  •  shangri-la फेस 3 – ग्राम तलवाली चांदा, जिला इंदौर
  •  सन्मान सिटी – ग्राम खत्री खेड़ी, कनाडिया, जिला इंदौर
  •  सिल्वर स्काय पार्क – ग्राम राऊ, सेज यूनिवर्सिटी के पास, जिला इंदौर
  • ओम आंगन – ग्राम हरसोला, तहसील महू, जिला इंदौर
  •  exotic avenue – ग्राम कनाडिया, जिला इंदौर
  • साहिल सत्यराज – बसंत विहार कॉलोनी, इंदौर
  • सिंगापुर होम सोल्यूशन – वार्ड 36,खजराना, इंदौर
  • श्री सांवरिया जी @रेडीमेड हब – कृष्णपूरा गली नंबर 3 इंदौर
  • द मेंसन – खजराना, जिला इंदौर
  •  द बिजनेस बे – वार्ड नंबर 43, अनूप नगर, इंदौर
  • ओएसटर विला अपार्टमेंट – oyster green mount city, ग्राम रालामंडल, जिला इंदौर
  •  PM UPLANDS फेज 2 – ग्राम निहालपुर मुंडी, तहसील राऊ, जिला इंदौर
भू सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा), रियल एस्टेट कारोबारियों, कालोनाईजर, टाउनशिप बिल्डर की सरकार की नियामक संस्था है. जो आम जनता के द्वारा प्लॉट, घर, दुकान, मकान, फ्लेट खरीदने के हितों की रक्षा करने के लिए बनाया गया है.
किसी भी रियल एस्टेट परियोजना, टाउनशिप, कॉलोनी, को डेवलप करने के लिए रेरा मे रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है!.
जहाँ पर बिल्डर, टाउनशिप प्रमोटरों और कालोनाईजर को अपने प्रोजेक्ट से संबंधित संपूर्ण जानकारी, जमीन, खसरे की खरीदी, बिक्री से लेकर T&C, डायवर्सन, सभी सरकारी निकायों से परमिशन से लेकर एन ओ सी तक के दस्तावेज देना आवश्यक है*
इसके अलावा ग्राहको से टाउनशिप मे सुविधाओं से लेकर समस्त निर्माण और विकास के दावे और वादो को समय सीमा के अंतर्गत पूरा करने का कानूनन शपथ पत्र देना आवश्यक है!
@प्रदीप मिश्रा री डिसकवर इंडिया न्यू्ज इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *