@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

भाजपा के पार्षद, विधायक, सांसद और मंत्री प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर सच्ची बधाई ऐसे भी दे सकते है। लेकिन देंगे नहीं?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर और उनके मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ सप्ताह सिर्फ प्रधानमंत्री की चाटुकारिता, दिखावा और राजनैतिक अस्तित्व को बचाए रखने के लिए निजी स्वार्थ का इवेंट बनकर न रह जाए। 

इस अभियान को धरातल पर वास्तविक रूप से सफल बनाने और प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की सच्ची बधाई के लिए प्रदेश के सभी प्रमुख विभागों और कार्यालयों जैसे कलेक्टर कार्यालय, नगर निगम, बिजली विभाग, निगम के जोनल कार्यालयों, टी एंड सीपी, पुलिस थानों, कमिश्नर ऑफिस, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभागों …….. आदि में लंबित पड़े हजारों – लाखों जन-शिकायती आवेदनों के निराकरण को प्राथमिकता दी जाए।

आज आम जनता अपनी जायज मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर है। यदि इस सेवा सप्ताह के दौरान सभी माननीय मंत्रीगण और जनप्रतिनिधि स्वयं विभागों और सरकारी कार्यालयों में बैठकर इन फाइलों और शिकायती आवेदनों की समीक्षा करें और इनका निपटारा करवाएं, तो यह प्रधानमंत्री जी के ‘सुशासन’ के संकल्प को पूरा करने वाली सच्ची बधाई होगी।

लेकिन देंगे नहीं? क्योंकि राजनीति की पूरी दुकान का धंधा इन्हीं सरकारी कार्यालयों और विभागों की दलाली से ही चल रहा है?

@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More News