@री डिस्कवर इंडिया न्यूज़ इंदौर 

सीधे मुख्यमंत्री के गाल पर भ्रष्टाचार का तमाचा है! प्रदेश में सरकारी रिश्वतखोरी और मंत्रियों के निक्कमेपन की अनदेखी का हर मामला।

जब भी कोई सरकारी कर्मचारी, बाबू या अधिकारी किसी आम नागरिक से रिश्वत लेता है, या फिर किसी वैधानिक कार्य में जानबूझकर लापरवाही और अवहेलना करता है—तो वह केवल भ्रष्टाचार नहीं कर रहा होता, बल्कि सीधे तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनकी पूरी सरकार के गाल पर भ्रस्टाचार का एक करारा तमाचा जड़ रहा होता है।

जरा रुकिए और पूरे प्रदेश की तस्वीर पर नजर डालिए। कलेक्टर ऑफिस के प्रत्येक विभाग से लेकर पुलिस कप्तान के हर थाने, नगर निगम और नगर पालिका के सभी ज़ोन, प्रत्येक तहसील, ब्लॉक, और हर सरकारी दफ्तर में रोज़ाना फाइलों को दबाने, काम टालने, बिगाड़ने, गैर कानूनी से लेकर कानूनी काम तक के लिए सुविधा शुल्क के नाम पर वसूली के अनगिनत खेल चल रहे हैं। और कोढ़ में खाज यह है कि विधायक, सांसद से लेकर विभागीय मंत्री तक चुप्पी साधकर बैठे हैं।

अब आप खुद ही हिसाब लगा लीजिए कि पूरे प्रदेश में हर रोज़ ऐसे कितने बाबू और अधिकारी हैं, जो सरेआम व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए खुद अपनी ही सरकार के मुंह पर रोज़ तमाचे मार रहे हैं! 

सवाल यह नहीं है कि भ्रष्टाचार कितना गहरा है, सवाल यह है कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग इन गूंजते हुए तमाचों की आवाज़ कब सुनेंगे और इस बेलगाम तंत्र पर लगाम कब कसी जाएगी? या मुख्यमंत्री सहित पूरी कैबिनेट बेशर्मी से हँसते हुए भ्रस्टाचार के तमाचों से गाल लाल और जेब गर्म करती रहेगी?

@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज़ इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More News