@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

संवेदनाएं मर चुकी हैं! एक तरफ ग्वालियर मातम के आंसू रो रहा है, और दूसरी तरफ इंदौर में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष उत्सव के जश्न में डूबे हैं!!

चुनरी यात्रा के लिए वक्त, अपनों को खोने वालों के लिए क्यों नहीं? ग्वालियर में बुझ गए कई घरों के चिराग, पर इंदौर के सियासी आयोजनों में व्यस्त रहे सूबे के मुखिया डॉ मोहन यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल!! क्या सत्ता की चमक इतनी अंधी होती है कि अपनों का दर्द भी दिखाई नहीं देता?

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नवरात्रि के पावन पर्व पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ शीतला माता मंदिर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था में चूक के चलते एक प्रतिबंधित क्षेत्र (नो-एंट्री) में ट्रक घुस गया। बेकाबू ट्रक ने दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को रौंद दिया, जिसमें 15 लोगों की असमय मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हैं।

इस दर्दनाक त्रासदी के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के पास इंदौर में चुनरी यात्रा और अन्य राजनीतिक-सामाजिक आयोजनों के लिए तो पूरा समय है, लेकिन ग्वालियर के इस दर्दनाक घटना में पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछने के लिए वक्त क्यों नहीं है? इस भीषण प्रशासनिक लापरवाही ने कई घरों के चिराग हमेशा के लिए बुझा दिए हैं।

@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More News