@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर 

भाजपा मिशन 2029 का विजय रथ 5 राज्यों में विपक्षी दलों से भाजपा में आए मुख्यमंत्रियों के भरोसे रथ!!

5 राज्यों में 100 लोकसभा की सीटें है। जिनका दायित्व विपक्षी दलों से भाजपा में आए मुख्यमंत्रियों के ऊपर है। पश्चिम बंगाल 42, बिहार 40, असम 14, अरुणाचल 02, त्रिपुरा 02 लोकसभा सीटें है। 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को इन 5 राज्यों की 100 लोकसभा सीटों में से मात्र 37 सीटे मिली थी। 2029 में भाजपा के विजय रथ की कमान इन्हीं 5 मुख्यमंत्रियों के हाथ में है।

भाजपा शासित राज्यों में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी 5वें ऐसे मुख्यमंत्री बने जो मात्र कुछ साल पहले विपक्षी दल में थे!!

मई 2026 तक, भाजपा के 16 मौजूदा मुख्यमंत्रियों में से 5 मुख्यमंत्री ऐसे हैं जिन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अन्य दलों से की थी।

सम्राट चौधरी (बिहार): इन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत राजद (RJD) से की थी और जदयू (JDU) में भी रहे। अप्रैल 2026 में वे बिहार के मुख्यमंत्री बने।

हेमंता बिस्वा सरमा (असम): ये भाजपा में शामिल होने से पहले लंबे समय तक कांग्रेस में थे।

पेमा खांडू (अरुणाचल प्रदेश): ये मूल रूप से कांग्रेस में थे और बाद में पीपीए (PPA) के माध्यम से भाजपा में शामिल हुए।

माणिक साहा (त्रिपुरा): इन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था।

सुवेंदु अधिकारी (पश्चिम बंगाल): 8 मई 2026 की रिपोर्टों के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का नया मुख्यमंत्री नामित किया गया है। वे पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बड़े नेता थे।

@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More News