@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर 

बड़ा खुलासा: सावधान और दूर रहे सब्जबाग दिखाने वाले बिल्डरों और डेवलपरों से!! कही कर्ज के दलदल में न फंसा दे? ओवर वैल्यूएशन के जरिए प्लॉट के दामों में लूट का बड़ा खेल खेला जा रहा है!!

इंदौर के पूर्वी बायपास (मांगलिया से राउ चौराहे तक) 2 से 5 किलोमीटर की दूरी पर ग्रामीण क्षेत्र में जो भी बिल्डर 7 हजार से 10 हजार रुपए प्रति स्क्वायर फीट के भाव से प्लॉट बेच रहा हैं! वो प्लॉट खरीदने वाले ग्राहकों को सीधे सीधे लूट रहा हैं। उनकी आँखों में सब्जबाग (सब कुछ हरा हरा) दिखा कर धूल झोंक रहा हैं।

साफ़ हवा, सूर्य की रोशनी और पेड़ – पौधों की टाउनशिप में अलग से कीमत या प्रीमियम नहीं ली जाती है। वनों से आच्छादित ऐसी कोई जगह न सिर्फ इंदौर में वरन् इंदौर के 30 किलोमीटर की परिधि में भी नहीं है। खेतों की जमीन पर टाउनशिप विकसित की जा रही है। वनों के नाम पर दूर दूर तक बस खेत ही खेत दिखेंगे।

ऐसा प्रॉपर्टी विशेषज्ञों और अनुभवी प्रॉपर्टी ब्रोकर्स का कहना है।

सरकारी और प्राइवेट बैंकों के साथ ओवर वैल्यूएशन के जरिए, मिलीभगत कर लोन दिलाकर किया जा रहा हैं, मुनाफाखोरी और धोखाधड़ी का बड़ा खेल।

इंदौर में कुछ बिल्डर्स और माइक्रो मिट्टी जैसी प्रॉपटेक कंपनियां ग्राहकों और निवेशकों को भ्रमित कर बेतहाशा मंहगे दामों में प्लॉट टिकाने की कोशिश कर रहे हैं!!

निवेश से पहले जमीनी हकीकत और वास्तविक बाजार मूल्य की जांच जरूर कर लें। आस पास की टाउनशिप में 5000 से 7000 रुपए प्रति स्क्वायर फीट के बीच में बेहतर लोकेशन, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ नामी और अनुभवी बिल्डरों और डेवलपरों की टाउनशिप में प्लॉट उपलब्ध है। 

@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More News