@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

पूर्व विधायक संजय शुक्ला और 6 अरबपतियों खुलकर बताओ कैसे दुबई से सकुशल भारत आया जा सकता हैं? केंद्र से लेकर राज्य सरकार से आम भारतीय कैसे मदद ले सकता हैं?

दुबई से चार्टेड प्लेन से आए इंदौर के 7 अरबपति जिसमें पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, रियल एस्टेट व्यवसायी पिंटू छाबड़ा (C21 एवं IDA व्यापारी), मनीष शहारा (शहारा ग्रुप), संजय अग्रवाल (प्रदेश के सबसे धनाढ्य उद्योगपति विनोद अग्रवाल के छोटे भाई) प्रवीण कक्कड़ (पूर्व पुलिस अधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खास) गोलू पाटनी (ये क्या हस्ती हैं पता नहीं)। सिर्फ शहर, प्रदेश और देश को ये बता दे कि चार्टेड प्लेन का दुबई से इंदौर का किराया कितना था और कैसे इसे लिया जा सकता है?

प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मध्यप्रदेश के मंत्रीद्वय कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट आदि ने कैसे और किस प्रकार इनकी दुबई से इंदौर आने में मदद की? जिससे दुबई और मिडिल ईस्ट में फंसे लाखो लोगो को भारत पहुंचने में मदद हो सके।

@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *