@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर 

ओरिएंटल यूनिवर्सिटी इंदौर जहां 12वी के बाद श्रेष्ठ कैरियर, बेहतर भविष्य और ग्लोबल प्लेसमेंट के लिए छात्रों को तैयार किया जाता हैं।

आज के ग्लोबल प्रतिस्पर्धी दौर में शिक्षा का मतलब सिर्फ किताबों तक सीमित रहना नहीं, बल्कि छात्रों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें ग्लोबल स्किल और बेहतर प्लेसमेंट के लिए तैयार करना है। इसी सोच के साथ ओरिएंटल यूनिवर्सिटी इंदौर 12 वी के बाद उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के बेहतर भविष्य को बनाने में पिछले डेढ़ दशक से लगातार अभूतपूर्व योगदान दे रही है।

यूजीसी (UGC) अधिनियम, 1956 की धारा 2एफ के तहत मान्यता प्राप्त, UGC, AICTE, PCI, BCI, NCTE और ISO द्वारा प्रमाणित

इंदौर की यह पहली निजी यूनिवर्सिटी आज देश के प्रमुख शैक्षणिक समूहों में अपनी राष्ट्रीय रैंकिंग के साथ शुमार है।

इंदौर-उज्जैन स्टेट हाईवे पर देवी अहिल्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित 77 एकड़ के विशाल और ग्रीन कैंपस पर फैली ओरिएंटल यूनिवर्सिटी की खूबसूरती और शांत माहौल इसे पढ़ाई के लिए भारत के सबसे बेहतरीन संस्थानों में से एक बनाती है। 

देश के सबसे मशहूर आर्किटेक्ट्स में से एक हफीज़ कॉन्ट्रैक्टर्स द्वारा डिज़ाइन किया गया यह कैंपस वास्तुकला और आधुनिक सुविधाओं का एक बेजोड़ आर्किटेक्ट है।

  • कैंपस में शानदार एकेडमिक ब्लॉक्स के अलावा:
  • छात्र और छात्राओं के लिए सुरक्षित व आधुनिक हॉस्टल की सुविधा।
  • फैकल्टी सदस्यों के लिए आवासीय परिसर।
  • कैंपस के भीतर ही बैंक और अन्य ज़रूरी सुविधाएँ मौजूद हैं।

यूनिवर्सिटी के इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े और आधुनिक आईसीटी (ICT) आधारित क्लासरूम, हाई-टेक लैबोरेटरी और वर्कशॉप शामिल हैं। यहाँ की अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ इसकी सबसे बड़ी खासियत हैं। इसके अलावा, कैंपस में हुंडई टेक सेंटर’ और एक विशाल सेंट्रल लाइब्रेरी है, जहाँ छात्रों और फैकल्टी के लिए अलग-अलग रीडिंग एरिया बनाए गए हैं।

 कॉर्पोरेट जगत और शिक्षा के बीच के अंतर को पाटता पाठ्यक्रम

आज कई विश्वविद्यालयों में चल रहे औसत दर्जे के पाठ्यक्रम और कॉर्पोरेट जगत की भारी माँग के बीच एक बड़ा अंतर देखने को मिलता है। यूनिवर्सिटी अपने उद्योग-अनुकूल (Industry-aligned) पाठ्यक्रम के ज़रिए इस अंतर को खत्म कर रहा है। 

यहाँ श्रेष्ठ,अनुभवी फैकल्टी सदस्य और इंडस्ट्री के नामी एक्सपर्ट्स मिलकर छात्रों को पढ़ाते हैं, जिससे छात्रों को डिग्री मिलते ही सीधे जॉब मार्केट के लिए तैयार किए जा सके।

सर्टिफिकेट से लेकर Ph.D तक के बेहतरीन विकल्प

ओरिएंटल ग्रुप ने यूनिवर्सिटी कैंपस में कई प्रतिष्ठित कॉलेज स्थापित किए हैं। वर्तमान में ओरिएंटल यूनिवर्सिटी विभिन्न स्तरों पर शिक्षा प्रदान कर रही है, जिसमें इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ, फार्मेसी, एग्रीकल्चर, मीडिया स्टडीज, और कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे कई क्षेत्रों में डिप्लोमा, UG और PG कोर्सेज के अलावा 

आधुनिक और फ्यूचर रेडी कोर्सेस: आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस AI, साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस, EV टेक्नोलॉजी और VLSI जैसे उभरते क्षेत्रों में विशेष पाठ्यक्रम में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा ,डिग्री और पीएचडी कोर्स संचालित किए जाते है।

ओरिएंटल यूनिवर्सिटी कृषि (Agriculture), वाणिज्य (Commerce), शिक्षा, विधि (Law), पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, और मीडिया अध्ययन जैसे विविध क्षेत्रों में अद्वितीय गुणवत्ता वाली शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

रिसर्च, बेस्ट प्रैक्टिसेज़, उच्च शिक्षण मानकों और बौद्धिक विकास के क्षेत्र में बेहतरीन काम के लिए ओरिएंटल यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए हैं। यहाँ छात्रों के बौद्धिक और व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ फैकल्टी मेंबर्स के लिए भी एक रचनात्मक और फायदेमंद कार्य संस्कृति विकसित की गई है।

प्लेसमेंट और इंडस्ट्री टाईअप 

 40,000 से अधिक सफल प्लेसमेंट और 72 LPA तक का उच्चतम पैकेज।

 460 से अधिक प्रमुख कंपनियों (जैसे HCL Tech, Infosys, Bajaj Finserv) के साथ प्लेसमेंट टाई अप कॉर्पोरेट और इंडस्ट्री जगत से सीधा जुड़ाव ओरिएंटल यूनिवर्सिटी को विशिष्ट बनाता है।

आर्थिक बाधाओं को स्कॉलरशिप की उड़ान!

आर्थिक बाधाएं आपके करियर में रुकावट न बनें, इसीलिए ओरिएंटल यूनिवर्सिटी “ASPIRE स्कॉलरशिप” के माध्यम से 10 करोड़ रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है।

@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More News