@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
मिस्टर राहुल गांधी क्या आप जानते है कि UPSC और PSC में सफल रहे 80 फीसदी छात्र भ्रष्ट, धृष्ट, रिश्वतखोर, अपराधिक और देश के गद्दार बन चुके है?

मिस्टर राहुल गांधी, 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 50 हजार छात्रों के बीच संबोधित करेंगे तो उन्हें लोकतंत्र के दिमाग और रीढ़ बन चुके इस अपराधिक और देश के गद्दार सरकारी तंत्र की नग्न और पूर्ण रूप से बेशर्म सच्चाई को स्वीकार करने का साहस दिखाइएगा। जो कांग्रेस के राज से लेकर आज तक बेखौफ चली आ रही है।
जो छात्र सरकारी और प्रशासनिक नौकरी की प्रवेश परीक्षाओं UPSC, PSC, ADPO, SSC, सब इंस्पेक्टर…. आदि से निकलकर जो लोग अफसर और कर्मचारी बने हैं या बन रहे हैं, उनमें से 80% जनता के सेवक नहीं, बल्कि भ्रष्ट, निरंकुश और अपराधी बन चुके हैं। जो हाथ संविधान और कानून की रक्षा के लिए उठने थे, वही आज संविधान की धज्जियां उड़ा रहे है और कानून को बेच रहे हैं, आपराधिक सांठगांठ कर रहे हैं और देश को भीतर से दीमक की तरह चाट रहे हैं।
नीट की परीक्षा पास कर डॉक्टर बनकर प्राइवेट अस्पतालों में मानव शरीर की बीमारियों का घृणित व्यवसाय करने वाले डॉक्टर छात्र। CA बनकर फर्जी बैलेंस शीट, फर्जी ऑडिट, शेल कंपनियों के माध्यम से काले धन को सफेद बनाने में, बैंको से फर्जी लोन दिलाने के व्यवसाय संचालित करने में सुनहरा भविष्य देखने वाले छात्र और युवा!! इंजीनियर बनकर खोखले इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ाकर देश को खोखला करने वाले सरकारी इंजीनियर बनने का ख्वाब देखने वाले छात्र भी वहां होंगे।
संविधान की शपथ लेकर देश को खोखला करने वाले इन सफेदपोशों का असली चेहरा बेनकाब होना चाहिए। युवाओं के इस महामंच से इस प्रशासनिक और सरकारी तंत्र की गद्दारी के खिलाफ एक सीधी जंग का शंखनाद कीजिए!
@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
