इस अवैध धंधे में इंदौर के भी कई डॉक्टर और इन फर्टिलिटी क्लिनिक जुड़े हैं!?
IVF तकनीक से चलने वाले इन फर्टिलिटी सेंटर अवैध तरीके से विदेश भेज कर करवा रहे हैं सिर्फ पुत्र की डिलेवरी!?
10 लाख से 20 लाख रुपए लेकर!?
इंदौर, (री-डिस्कवर इंडिया न्यूज@ प्रदीप मिश्रा)।भारत में जन्म से पहले जन्म लेने वाले बच्चे का लिंग की वह लड़का है कि लड़की यह पता करना PNDT एक्ट 1994 के तहत कानूनन अपराध है। यदि कोई डॉक्टर, अस्पताल या क्लिनिक या फिर इनफर्टिलिटी सेंटर ही क्यों न हो को 3 साल जेल की सजा भुगतना होगी।
चूंकि भारत से नजदीक थाईलैंड, सिंगापुर और दुबई जैसे देशों में जन्म से पहले होने वाले बच्चे का लिंग पता करना की वह लड़का है या लड़की कानूनन अपराध नही है! इसी बात का फायदा उठाकर पूरे देश में इन फर्टिलिटी सेन्टर चलाने वाले क्लिनिक, अस्पताल और डॉक्टर सक्षम दंपतीयों की IVF तकनीक के माध्यम से डिलेवरी विदेश मे करवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और इसके लिए 10 लाख से 20 लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं!
ऐसे ही एक रैकेट के बारे में राष्ट्रीय महिला आयोग को सेंट्रल दिल्ली में चलने की जानकारी मिलने पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की टीम और पुलिस को साथ लेकर उक्त सेंटर पर छापा मारकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया और सेन्टर को जब्त किया। सेंट्रल दिल्ली में न्यू स्टार्टअप के नाम से “एला वुमन” के नाम से कुछ IVF से ग्रेजुएट छात्र निसंतान और पुत्र प्राप्ति के लिए इच्छुक दंपतियों के लिए बकायदा वेव साईट और कॉल सेंटर के माध्यम से मार्केटिंग कर उन्हें थाईलैंड, सिंगापुर और दुबई में IVF तकनीक के माध्यम से ग्यारेंटी के साथ पुत्र प्राप्ति होने का दावा कर इच्छुक दम्पतीयों का 10 हजार रुपए में रजिस्ट्रेशन कर रहे थे।
देशभर के कई IVF तकनीक से इनफर्टिलिटी सेंटर चलाने वाले डॉक्टर, क्लिनिक और अस्पताल इस अवैध काम में इस सेंटर से जुड़े हुए हैं। फिलहाल 100 से ज्यादा क्लिनिक और डॉक्टर के जुड़े होने की जानकारी छापे के दौरान मिली है! बकायदा 300 लोगों को कॉल सेंटर में लोगों को फोन से प्रेरित करने के लिए नौकरी पर रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More News