@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

जागो भाजपा कार्यकर्ता जागो! मौन तोड़िए, सच बोलिए! निस्वार्थ कार्यकर्ता की काबिलियत को नजरअंदाज करने की नीति के खिलाफ एकजुट हों।

विपक्षी दल आज वैचारिक अस्पष्टता, दिशाहीन नेतृत्व और आपसी तालमेल की कमी के कारण जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता और जनाधार तेजी से खो रहे हैं। 

मजबूत नेतृत्व और साफ नीति न होने की वजह से विपक्षी पार्टियां जनता का भरोसा खोती जा रही हैं और उनका अस्तित्व संकट में है। दूरदर्शिता की कमी और केवल अवसरवादी राजनीति पर निर्भर रहने के कारण, विपक्ष आम जनता के बीच अपनी प्रासंगिकता लगातार खो रहा है। 

ऐसे समय में विपक्षी पार्टियों के कई अवसरवादी परिवादी और व्यावसायिक नेता सत्ता के करीब रहने के लिए भाजपा में प्रवेश लें चुके है और ले रहे हैं! पार्टी आलाकमान भी इन्हें गले लगाकर सीधे सरकार में जगह दे रहा हैं! मंत्री और मुख्यमंत्री पद नवाजे जा रहे है। 

भाजपा के सच्चे रामभक्त, देशभक्त कार्यकर्ताओं, विधायकों और सांसदों! अब समय आ गया है कि आलाकमान की तानाशाही, भेदभाव और काबिल नेताओं को नजरअंदाज करने की नीति के खिलाफ खुलकर पार्टी फोरम और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने बात करने का समय आ गया है।

पर्ची सिस्टम और बिना सोचे-समझे थोपे गए फैसलों के खिलाफ अब चुप रहने का नहीं, बल्कि एकजुट होकर विरोध करने का वक्त है।

भाजपा की मूल विचारधारा से जुड़े समर्पित कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को, पार्टी में लगातार बढ़ रही गुटबाजी, योग्यताओं की अनदेखी और तानाशाही रवैये ने अब आत्ममंथन को मजबूर कर दिया है। पर्ची सिस्टम और मनमाने फैसलों से संगठन कमजोर हो रहा है। इसके खिलाफ अब खुलकर सामने आने और अपनी आवाज बुलंद करने का समय आ गया है।

@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More News