@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

इंदौर के विकास लिए गौरव का क्षण! ओमेक्स ग्रुप को मिली प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित करने के लिए सरकार की मंजूरी।

मध्य प्रदेश सरकार ने व्यवस्थित शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए “मध्य प्रदेश एकीकृत टाउनशिप नीति, 2026 के तहत डायरेक्टरेट टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग भोपाल ने मध्यप्रदेश में ओमेक्स ग्रुप इंदौर को प्रथम ऐसी विशाल आत्मनिर्भर टाउनशिप (Integrated Township) जो सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से शहर के अंदर एक आधुनिक शहर की सभी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सके, को विकसित करने के लिए 13 अप्रैल को सरकारी मंजूरी प्रदान कर दी है।

पिछले 20 सालों से ग्राहकों के अटूट विश्वास ने आज ओमेक्स ग्रुप को इस मुकाम पर पहुंचाया कि मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर 450 एकड़ के विशाल क्षेत्र में विकसित करने के लिए मंजूरी प्रदान की है।

इंदौर शहर के विकास और रियल एस्टेट ने राष्ट्रीय – अंतर्राष्ट्रीय स्टैंडर्ड के मानदंडों पर विकसित करने की काबिलियत, ईमानदारी, कार्यकुशलता और नवीनता की जो मिसाल कायम की है,उसने इंदौर के रीयल एस्टेट को आज देश और दुनिया में एक ऐसे मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया है! जहां ग्राहकों से लेकर निवेशकों तक के लिए इंदौर पहली पसंद बनता जा रहा है। और इसकी शुरुआत का बहुत हद तक श्रेय ओमेक्स ग्रुप को जाता हैं।

वह दौर अब पुराना हो चुका है जब अच्छे स्कूल, अस्पताल या सुपरमार्केट जाने के लिए टाउनशिप से 5 से 10 किलोमीटर का सफ़र तय करना पड़ता था। ओमेक्स की इस टाउनशिप को ‘शहर के अंदर शहर’ (City within a City) की तर्ज पर डिज़ाइन किया गया है। यहाँ रहने वाले परिवारों के लिए नामी स्कूल, मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल और मनोरंजन के केंद्र टाउनशिप में ही महज़ कुछ कदमों की दूरी पर उपलब्ध हैं।

450 एकड़ में फैली ओमेक्स ग्रुप की इस आधुनिक इंटीग्रेटेड टाउनशिप के साथ इंदौर शहर के विकास और रियल एस्टेट डेवलपमेंट के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है।

पिछले 20 सालों में ओमेक्स ग्रुप ने इंदौर, उज्जैन और रतलाम में अपनी व्यवसायिक ईमानदारी, कार्यक्षमता, गुणवत्ता और ग्राहकों के अटूट विश्वास पर 100 फीसदी खरा उतरा है। उसे देखते और परखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने ओमेक्स ग्रुप को यह गौरवपूर्ण अवसर प्रदान किया है। ओमेक्स ग्रुप के इंटीग्रेटेड टाउनशिप यह प्रोजेक्ट न केवल इंदौर के बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि आत्मनिर्भर टाउनशिप के निर्माण की दिशा में एक मिसाल भी पेश करेगा।

ओमेक्स ग्रुप के इस विशाल रियल एस्टेट प्रोजेक्ट मे मध्यमवर्गीय और उच्च मध्यम वर्गीय परिवारों की जरूरतों को ध्यान मे रखते हुए, इस मेगा इंटीग्रेटेड टाउनशिप में आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, चौड़ी सड़कें, भूमिगत इलेक्ट्रिसिटी, स्मार्ट सिक्योरिटी और सोलर एनर्जी सिस्टम के अलावा स्कूल, हॉस्पिटल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कमर्शियल हब, क्लब हाउस और हरित उद्यान जैसी आवश्यक सुविधाओं परिवारों को उपलब्ध होंगी।

अपनी अत्याधुनिक ‘इंटीग्रेटेड टाउनशिप’ के साथ, ओमेक्स इंदौर में जीवन जीने के अंदाज़ को पूरी तरह बदल रहा है।

@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *