@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर 

क्या आपकी कंपनी, संस्थान या आफिस में ऐसा हो रहा है?

दिग्गज IT कंपनी TCS में कॉर्पोरेट कल्चर शर्मसार: HR विभाग पर गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप! 

कॉर्पोरेट कल्चर सरकार के निशाने पर?? दिग्गज IT कंपनी TCS के HR डिपार्टमेंट ने कंपनी में लव, सेक्स, धोखे और धर्मांतरण को बढ़ावा दिया!!

अनैतिकता का अड्डा बनी दिग्गज IT कंपनी?

पुलिस ने कंपनी में कुछ दिनों के लिए महिला कांस्टेबल और पुलिस कांस्टेबल को सफाई कर्मी के तौर पर ज्वॉइन करवाकर मामले का किया खुलासा??

लव, सेक्स और धोखा, यौन प्रताड़ना, छेड़छाड़, धर्मांतरण में एक धर्म विशेष के तथाकथित धार्मिक षड्यंत्र को बेनकाब करने के लिए नाशिक पुलिस ने देश की दिग्गज IT कंपनी टीसीएस (TCS) के नाशिक कैम्पस में फरवरी माह में अपनी कुछ महिला कॉन्स्टेबल और पुरुष कांस्टेबल को सफाईकर्मी के कर्मचारी बतौर 15 दिनों के लिए ज्वाईन करवाया! और इस मामले की तह तक जाने के लिए इसे ऑपरेशन हाउसकीपिंग नाम दिया! महिला पुलिस कर्मियों ने दो सप्ताह तक सफाई कर्मचारी बनकर कार्यालय के भीतर काम किया और दावों की पुष्टि की। इसके बाद ही पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तारियां शुरू कीं।

इस हाई-प्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। अब तक एक एचआर (HR) मैनेजर सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एचआर (HR) विभाग के व्यक्तियों सहित वरिष्ठ कर्मचारियों की संलिप्तता ने संस्थागत जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि एचआर को दी गई शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई या समाधान नहीं हुआ।

यह मामला तब सुर्खियों में आया जब लगभग आठ महिला कर्मचारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिलाओं ने सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों पर उत्पीड़न से लेकर धर्मांतरण तक कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

दानिश शेख नामक कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप है। महिला का दावा है कि उसने अपनी शादी की बात छिपाई और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

अन्य महिलाओं ने भी वर्षों से चल रहे छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार के पैटर्न की शिकायत की है।कई शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कुछ कर्मचारियों ने महिलाओं पर धार्मिक प्रथाओं को अपनाने के लिए दबाव डालने की कोशिश की।

मामले में एक नया मोड़ तब आया जब महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने आरोप लगाया कि कुछ कर्मचारियों ने लड़कियों को पदोन्नति और वेतन का लालच देकर उन पर नमाज पढ़ने और रोजा रखने का दबाव बनाया।

IT कंपनी पर गंभीर आरोप यह है कि जब महिलाओं ने आंतरिक रूप से शिकायत की, तो एचआर विभाग ने इसे नजरअंदाज कर दिया। आरोपियों में एचआर कर्मियों का नाम होने से कंपनी के आंतरिक प्रशासनिक मैनेजमेंट पर सवाल खड़े हो गए हैं।

14 अप्रैल तक पुलिस ने अब तक आसिफ अंसारी, शफी शेख, शाहरुख कुरैशी, रजा मेमन, तौसीफ अत्तार और अश्विन चैनानी सहित सात लोगों को हिरासत में लिया है। 

टाटा समूह के वरिष्ठ नेतृत्व ने इन आरोपों को “अत्यंत चिंताजनक” बताया है। टीसीएस कंपनी ने नामजद सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कंपनी पुलिस और एसआईटी के साथ पूर्ण सहयोग कर रही है। एक उच्च स्तरीय आंतरिक जांच समिति गठित की गई है जो यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम के तहत खामियों की जांच करेगी।

@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *