@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
27 लाख करोड़ रुपए ब्लैकमेलिंग है या निवेश देश को ये कौन बताएगा प्रधानमंत्री या मुकेश अंबानी??

रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका के टेक्सस में एक नई ऑयल रिफाइनरी बनाने के लिए 300 अरब डॉलर (करीब 27 लाख करोड़ रुपए) का निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 11 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जानकारी दी है।
यह डेवलपमेंट ऐसे समय में हुआ है जब वेस्ट एशिया का झगड़ा ईरान से आगे बढ़ गया है, और तेहरान जवाबी मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है, जिसमें UAE, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन और जॉर्डन जैसे खाड़ी देशों में US मिलिट्री बेस, डिप्लोमैटिक मिशन और सिविलियन और एनर्जी फैसिलिटी को निशाना बनाया जा रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत के दोस्त हैं या दुश्मन यह देश को कौन बताएगा? देश के प्रधानमंत्री मोदी या रिलायंस के मुकेश अंबानी??
खास बात यह है कि अमेरिका में पिछले 50 सालों में यह पहली नई ऑयल रिफाइनरी होगी। ट्रंप ने इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी डील और अमेरिकी वर्कर्स व एनर्जी सेक्टर की बड़ी जीत बताया है।
डोनाल्ड ट्रम्प के मुताबिक, यह रिफाइनरी साउथ टेक्सस के ‘पोर्ट ऑफ ब्राउनविले’ में बनाई जाएगी। ट्रम्प ने दावा किया कि यह दुनिया की सबसे साफ रिफाइनरी होगी। इस प्रोजेक्ट से अमेरिका के घरेलू बाजारों को ईंधन मिलेगा, नेशनल सिक्योरिटी मजबूत होगी और हजारों की संख्या में नई नौकरियां पैदा होंगी। ट्रम्प ने कहा कि रिलायंस का यह निवेश उनकी ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति, टैक्स में कटौती और परमिट प्रक्रिया को आसान बनाने की वजह से मुमकिन हो पाया है।
ट्रम्प ने कहा कि इस डील से अमेरिका फिर से ‘एनर्जी डोमिनेंस’ यानी ऊर्जा के क्षेत्र में दुनिया पर अपना दबदबा कायम कर सकेगा।
@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
