क्या आप मेडिकल ऑक्सीजन और प्राइवेट अस्पतालो से संबंधीत इन 10 सवालों के उत्तर जानते हैं या कलेक्टर साहेब (सरकार) आप को बता रहे हैं ?

@प्रदीप मिश्रा री डिसकवर इंडिया न्यू्ज इंदौर
  • 1) एक गंभीर या सामान्य कोरोंना संक्रमित मरीज को एक दिन में कुल कितने लीटर ऑक्सीजन दी जाती है! और उसकी सरकारी कीमत क्या है? और प्राइवेट अस्पताल किस दर से कितना चार्ज कर रहे हैं?
  • 2) एक सामान्य सिलिंडर मरीज के परिजन लेकर आते हैं उसमें कितनी लीटर ऑक्सीजन आती है? इंदौर की स्थिति को देखते हुए अभी रोज कितने लीटर ऑक्सीजन की आवश्यकता है?
  • 3) प्रति लीटर ऑक्सीजन मे सरकार कितने तरह के टेक्स वसूलती हैं? उसी प्रकार कोरोंना संक्रमित मरीजों के ईलाज मे लगने वाली दवाइयों पर जी एस टी और अस्पतालो और उपकरणों मे लगने वाले सर्विस टेक्स और जी एस टी से, अन्य प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के माध्यम से सरकार कितना पैसा कमा रही है?
  • 4) शहर के प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में कुल कितने I C U बेड है? कुल कितने प्राइवेट, सेमी प्राइवेट और जनरल रूम है? और उनमें कुल बेड की संख्या कितनी है?
  • 5) प्रत्येक हॉस्पिटल की कितने मरीजों को बेड पर ऑक्सीजन देने की क्षमता है?
  • 5) कितने प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में कोरोंना संक्रमित मरीजों का ईलाज किया जा रहा है? वहा आई सी यू, प्राइवेट, सेमी प्राइवेट और जनरल बेड के चार्जर्स क्या है?
  • 6) क्या शहर की सभी पैथोलॉजी लेब को कोरोंना की जाँच करने की अनुमति है?
  • 7) कितने कोरोंना संक्रमित मरीज घरों में रहकर ईलाज किन डॉक्टरों की देखरेख मे करा रहे हैं?
  • 8) क्या होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक और एमबीबीएस को छोड़कर अन्य डिग्रीधारी डॉक्टर कोरोंना संक्रमित मरीजों का ईलाज करने की वैधानिक पात्रता रखते हैं?
  • 9) क्या शहर में कोई प्रशासनिक और मेडिकल कोरोंना कंट्रोल रूम है जहां लोगों को सीधे सभी जानकारियां, सरकारी और सामाजिक सुविधाएं मिल सके और शिकायतों का निराकरण हो सके?
  • 10) शहर में कुल कितने स्मशान घाट और कब्रिस्तान है? और 24 घंटे में आने वाली कुल डेड बॉडी का हिसाब किताब कहा रखा जाता है?

चूंकि ये इस शताब्दी की सबसे बड़ी और सबसे भयानक संक्रामक महामारी है इसलिए सरकार को खासकर जिला कलेक्टर व जिला प्रशासन को मेडिकल से संबंधीत ये सभी जानकारियां लोकहित में सार्वजनिक करना नितांत आवश्यक है।

@प्रदीप मिश्रा री डिसकवर इंडिया न्यू्ज इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *