इंदौर के स्वयंभू ‘सनातनी’ विधायक गोलू शुक्ला जी, राजनीति और पुत्र मोह से थोड़ा समय निकालकर सनातन धर्म के कुछ बुनियादी संस्कार अपने सुपुत्र रुद्राक्ष शुक्ला को भी दे दीजिए।

जब देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री या रक्षामंत्री से मिलने के लिए कड़े प्रोटोकॉल, सुरक्षा नियम, निर्धारित समय और शिष्टाचार का पालन करना अनिवार्य होता है, तो फिर तीनों लोकों के स्वामी ‘कालों के काल बाबा महाकाल’ के दरबार की मर्यादा और नियमों का उल्लंघन क्यों?
एक ब्राह्मण कुल में जन्म लेने के बाद भी यदि आप अपने पुत्र को देवस्थान की सभ्यता, अनुशासन और धार्मिक संस्कार नहीं सिखा पा रहे हैं, तो केवल राजनीतिक लाभ के लिए ओढ़ा गया ‘सनातनी विधायक’ का यह चोला अब उतार फेंकिए। धर्म दिखावे का नहीं, आचरण का विषय है।
गौरतलब है कि, इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला पर मंदिर दर्शन के दौरान कई बार नियमों के उल्लंघन और विवादों से जुड़े मामले सामने आए हैं। इनमें से 2 मामले उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर से और 1 मामला देवास की माता टेकरी से जुड़ा है।
@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
