@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
स्मार्ट लुक और दमदार परफॉर्मेंस के लिए युवाओं के बीच दुगड़ TVS के बढ़ते क्रेज की असली वजह।

बेहतरीन इंजीनियरिंग, मॉडर्न और स्पोर्टी लुक, आधुनिक फीचर्स, शानदार परफॉर्मेंस और माइलेज ने TVS रेडर को बनाया 125cc सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय स्पोर्टी बाइक्स!!
टीवीएस रेडर उनके लिए है जो शानदार माइलेज, लाइटवेट हैंडलिंग, हाई-टेक फीचर्स और बजट के अनुकूल स्पोर्टी बाइक चाहते हैं।
आपको एक ऐसी बाइक चाहिए जो कम कीमत में मिले, जिसका माइलेज बेहतरीन हो, वजन में हल्की हो और सिटी ट्रैफिक में चलाने के लिए बेहद आरामदायक और तकनीकी फीचर्स से भरपूर हो। तो TVS रेडर से बेहतर कोई और बाइक 125cc में नहीं है।
वजन में हल्की होने के कारण (123 kg) टीवीएस रेडर का पावर-टू-वेट रेशियो बेहतरीन है, जिससे यह भारी ट्रैफिक और तंग गलियों में बेहद फुर्ती से मुड़ जाती है।
टीवीएस रेडर बाइक 1 लीटर पैट्रोल में 71 किलोमीटर तक का माइलेज देती हैं। रेडर का पेट्रोल टैंक 10 लीटर क्षमता का होता हैं।
कीमत के मोर्चे पर, TVS रेडर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹84,460 से शुरू होती है
TVS रेडर के डिजाइन और लुक की बात करे तो TVS रेडर 125 का लुक बेहद मॉडर्न, फ्यूचरिस्टिक और शार्प है। इसकी यूनीक LED हेडलाइट, मस्कुलर फ्यूल टैंक और स्प्लिट-सीट डिजाइन इसे कॉलेज जाने वाले युवाओं की पहली पसंद बनाता है।
आज का युवा सिर्फ लुक नहीं, बल्कि एडवांस फीचर्स भी देखता है। फीचर्स के मामले में रेडर हमेशा से आगे रही है। TVS रेडर ने 125cc सेगमेंट में पहली बार TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, वॉयस असिस्ट, कॉल/ मैसेज अलर्ट और लाइव माइलेज इंडिकेटर जैसी अत्याधुनिक तकनीक मिलती है।
स्मार्टफोन चार्जिंग सिस्टम!! सफर के दौरान फोन चार्ज करने के लिए इसमें 27W का USB TYPE C फास्ट चार्जर इन-बिल्ट दिया गया है।
इसमें राइडर्स को ‘Eco’ और ‘Power’ जैसे दो राइडिंग मोड्स भी मिलते हैं।
तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो TVS रेडर 125 में 124.8 cc क्षमता का (Air/Oil Cooled) शक्तिशाली इंजन, पावर (Power) 11.38 PS @ 7500 rpm, टॉर्क (Torque) 11.2 Nm @ 6000 rpm पैदा करता हैं।
पिक अप की बात करे तो TVS रेडर मात्र 6 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है।
इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है।
TVS रेडर 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियर (1 डाउन, 4 अप) के साथ आता हैं।
ब्रेकिंग, सस्पेंशन और सेफ्टी अपडेट्स:
125cc सेगमेंट में पहली बार ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) और इमर्जेंसी ब्रेक वॉर्निंग, ABS जैसे प्रीमियम सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए हैं।
सस्पेंशन: फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में 5-स्टेप एडजस्टेबल गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जो उबड़-खाबड़ रास्तों पर बेहतरीन कम्फर्ट प्रदान करता है।
@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
