@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
5 बार से विधायक महेंद्र हार्डिया जी?? 2026 में इंदौर जैसे शहर में टैंकरों से पानी सप्लाई होना ही अपने आप में चुल्लू भर पानी में डूब मरने की बात है।

11 साल से देश में, 21 साल से प्रदेश में, और 25 साल से निगम में भाजपा की सरकार है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और महापौर पूरे ट्रिपल इंजिन की सरकार है।
इंदौर का रियल एस्टेट सेक्टर पूरे देश, दुनिया के साथ शहर को सब्जबाग दिखा रहा है कि इंदौर को वो बदल देंगे!! मुम्बई, बैंगलोर और दुबई के स्वर्ग को “बिना पानी के शहर” इंदौर में जमीं पर उतारने के ख्वाब दिखाए जा रहे है? सरकार और नेताओं को अपनी जेब में रखकर!!
जेब और तिजोरियों में घुसे नेताओं को बाहर निकाल कर इनकी आंखों में आंखे डालकर, गिरेबान पकड़कर सबके सामने इनसे बात करो। और बताओ कि हम भू माफिया नहीं हैं। हम आपकी तरह शहर को धोखा नहीं दे सकते हैं।
इंदौर शहर में पानी की भारी कमी!! हालात इतने बद्तर है कि टैंकरों से लिमिटेड मात्रा में पानी शहर की 40 लाख जनता को दिया जा रहा है!! और कोढ़ में खाज यह है कि टैंकरों से भी पानी देने में निगम का पूरा सिस्टम फेल हो गया?? नपुंसकता की बेशर्मी इतनी कि सरकार में बैठे जनप्रतिनिधि खुद कह रहे है कि हमारे मातहत सरकारी अधिकारी और कर्मचारी हमारी सुन नहीं रहे है, भेदभाव हो रहा है??
स्मार्ट शहर और देश की सबसे स्वच्छ सिटी इंदौर में टैंकरों से पानी सप्लाई को लेकर पार्षद से लेकर विधायक और जनता सड़को पर है!!
पूरा देश पेट्रोल डीजल और गैस की कमी से परेशान हैं और इंदौर पानी की किल्लत से??
पेट्रोल, डीजल और गैस की बात तो छोड़ दो। सरकार ने आपको पानी तक के लिए तरसा दिया है।
पिछले 21 साल से मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है। 26 सालों से इंदौर नगर निगम में भाजपा का महापौर काबिज हैं। निगम में भाजपा पार्षदों का कब्जा है।
9 विधायक है।
एक विधायक पिछले 23 सालों से एक ही विधानसभा में है!! अपनी विधानसभा में पानी की किल्लत के लिए टैंकरों की कमी और निगम भेदभाव को दोषी मानते है??
दो केबिनेट मंत्री है।
पिछले एक दशक से एक इंजीनियर सांसद हैं।
प्रदेश में सबसे ज्यादा टैक्स और रेवेन्यू सरकार को देता है इंदौर शहर।
@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
