@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
रसूखदार और अरबपति टी वी एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ के परिवार के लिए तो चीफ सेक्रेटरी तत्काल हाजिर है! आम पीड़ित जनता के लिए कौन है? जवाब दे मुख्यमंत्री?

सरकारी और निजी जमीनों पर रसूखदारों और बाहुबलियों का ‘अवैध कब्जा’ बदस्तूर जारी है। लाखों-करोड़ की जमीनों को हड़पने की शिकायतों के पुलिंदे, प्रदेश के थानों में धूल फांक रहे हैं। न्याय की उम्मीद में हजारों पीड़ित किसान और जमीन मालिक थाने की चौखट से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक की खाक छान चुके हैं, लेकिन सिस्टम की खामोशी उन्हें बेबस बना रही है। सवाल यह है कि आखिर ये थक चुके लोग न्याय के लिए किसके पास जाएं?”
कानून सबके लिए बराबर या रसूखदारों के लिए अलग?
टी.वी अभिनेत्री रेमन कक्कड़ परिवार की 300 करोड़ के जमीन के कब्जे विवाद में तत्काल ऍफ़ आईं आर पर सरकार से जवाब मांग रहा आम पीड़ित आदमी?
रसूखदार शराब कारोबारी सूरज रजक पर एफआईआर के लिए क्यों पड़ी ‘ऊपर’ से आदेश की जरूरत?
क्या सरकारी और निजी जमीन पर अवैध कब्जे पर मध्यप्रदेश के चीफ सेक्रेटरी को ई मेल करने से थाने में तत्काल ऍफ़ आई आर होती हैं!? इसका जवाब मुख्यमंत्री मोहन यादव को आम पीड़ित जनता को देना पड़ेगा।
मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक, टी.वी.अभिनेत्री रेमन कक्कड़ द्वारा शिकायत करने के बावजूद शुरुआत में पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। जब मामला मुख्य सचिव तक पहुँचा और उन्होंने हस्तक्षेप किया, तब जाकर लसूड़िया पुलिस ने शुक्रवार देर रात एफआईआर दर्ज की।
क्या मध्यप्रदेश के चीफ सेक्रेटरी को ई मेल करने से सरकारी और निजी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले किसी भी रसूखदार शख्स पर थाना तुरंत ऍफ़ आई आर दर्ज कर लेता है? या यह विशेष अधिकार सिर्फ टी. वी एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ और उनके परिवार या उनके जैसे रसूखदार और अरबपति लोगो को ही प्राप्त है?
मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के हवाले से यह कहां जा रहा है कि टी वी एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ के परिवार की 300 करोड़ रूपए की बेशकीमती जमीन पर इंदौर के राजनैतिक वरदहस्त प्राप्त शराब व्यवसायी सूरज रजक पर अवैध रूप से कब्जा करने के आरोप में थाना लसुड़िया द्वारा तत्काल की गई ऍफ़ आई आर मध्यप्रदेश सरकार के चीफ सेक्रेटरी के द्वारा हस्तक्षेप की वजह से हुईं है। जिसका अभी तक कोई आधिकारिक खंडन थाने से लेकर चीफ सेक्रेटरी कार्यालय तक नहीं किया गया है।
@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
