@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन को अब राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए?? 

86 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन का मोदी युग की भाजपा और उम्र के इस पड़ाव में राजनैतिक मंचों में जाना और विशेष मान सम्मान की आकांक्षा रखना कहां तक उचित है?

वैसे भी उम्र के चौथे पड़ाव में आत्म सम्मान और स्वाभिमान से जीवन कैसे व्यतीत करना इस बारे मे सनातन धर्म में बहुत स्पष्ट बताया गया है । और जीवन के इस पड़ाव के नग्न सत्य को आप जैसे विद्वान और अनुभवी राष्ट्रकवि से बेहतर कौन समझ सकता हैं।

वरिष्ठता, अनुभव, निष्ठावान कार्यकर्ता, कुशल वक्ता जैसे शब्द यदि मोदी युग की भाजपा में मान सम्मान और राजनैतिक कुर्सी के मापदंड होते तो यशस्वी डॉ मोहन यादव आज चीफ मिनिस्टर की कुर्सी पर विराजमान नहीं होते।

वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन को अब राजनीति से संन्यास लेकर समाज और शहर हित में बेबाक तरीके से अपनी बात रखना शुरू कर देना चाहिए? 

@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More News