@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर 

सत्ता हो या संगठन,शुक्ला परिवार के न्योते पर सब है हाजिर!

संगठन से लेकर सरकार तक, भाजपा में कोई कितने ही रसूखदार पद पर क्यों न हो—चाहे केंद्र में मंत्री हों या राज्य में—इंदौर के बाणगंगा स्थित ‘शुक्ला परिवार’ की मेजबानी और उनके यहाँ भोजन का आमंत्रण कोई नहीं टालता। 

इंदौर के भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच शायद ही किसी और को संगठन और सत्ता के शीर्ष दिग्गजों से ऐसा अपनत्व और ‘वरदान’ प्राप्त हो।

हाल ही में इसकी बानगी तब देखने को मिली जब पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और संगठन के कद्दावर नेता अरविंद मेनन, विधायक गोलू शुक्ला के निवास पर सुस्वादु भोज का आनंद लेते नजर आए। शुक्ला परिवार के इस ‘सियासी आतिथ्य’ का आकर्षण ऐसा है कि कुछ ही दिनों पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी विधायक गोलू शुक्ला के घर पहुंचकर उनके सत्कार का सुख ले चुके हैं।

@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *