@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

महू के ग्राम पांदा में पुलिस की खामोशी कही किसी बड़ी वारदात में न बदल जाए?

महू स्थित सूर्या टाऊन निर्माणाधीन कॉलोनी में दबंगों का तांडव, सुपरवाइजर पर तानी रिवॉल्वर, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के श्रमिकों को दी माँ – बहन की गालियाँ और जान से मारने की धमकी दे कर कॉलोनी का निर्माण कार्य रुकवाया।

किशनगंज (इन्दौर): ग्राम पांदा स्थित निर्माणाधीन सूर्या टाऊन कॉलोनी में दबंगों द्वारा गुंडागर्दी और मारपीट का मामला सामने आया है। कॉलोनी के कर्मचारियों का आरोप है कि पिगडंबर निवासी कुछ रसूखदार लोगों ने न केवल काम रुकवाया, बल्कि सुपरवाइजर के साथ हाथापाई कर रिवॉल्वर से जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में थाना किशनगंज में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

क्या है पूरा मामला?

शिकायत के अनुसार, सूर्या टाऊन कॉलोनी का विकास कार्य नियमानुसार अनुमतियां लेकर किया जा रहा है। 22 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 11 बजे पिगडंबर निवासी शेखरसिंह ठाकुर, शैलेन्द्रसिंह, रविन्द्रसिंह, शंकरसिंह, यशवन्तसिंह और कंवरसिंह ठाकुर कॉलोनी के अंदर जबरन घुस आए। इन लोगों ने वहां काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मां-बहन की गालियां दीं।

रिवॉल्वर दिखाकर दी धमकी!

आरोपी शेखरसिंह ठाकुर ने माँ – बहन की गालियाँ देते हुए सुपरवाइजर जीतू मौरे पर रिवॉल्वर तान दी और उसे जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान सुपरवाइजर के साथ हाथापाई भी की गई और उसका मोबाइल तोड़ दिया गया। दबंगों के डर से मजदूर काम छोड़कर भाग गए। स्थिति यह थी कि सीमेंट लेकर आए ट्रक ड्राइवर को भी डरा-धमकाकर बाहर निकाल दिया गया।

CCTV में कैद हुई गुंडागर्दी –

कॉलोनी प्रबंधन का कहना है कि पूरी घटना परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी गाली-गलौज करते और श्रमिकों को धक्का देकर बाहर निकालते साफ दिखाई दे रहे हैं। यह फुटेज पुलिस को साक्ष्य के तौर पर सौंप दी गई है।

प्रबंधन ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी 16/2/2025, 3/4/2025 और हाल ही में 7/2/2026 और दिनांक 2/6/2025 को भी इन व्यक्तियों द्वारा विवाद किया गया था, जिसकी शिकायतें किशनगंज थाने और अजाक (AJAK) थाने में दर्ज हैं। पुलिस के कहने पर पूर्व में 12 फरवरी तक काम बंद भी रखा गया था, लेकिन आरोपियों के पास स्थगन का कोई कानूनी आधार नहीं होने के बावजूद वे लगातार निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं।

@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *