@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल के सफल तीन साल अनुभवी डॉक्टर, उन्नत तकनीक और सेवा का बेजोड़ संगम



कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल, इंदौर ने अपनी सेवा के तीन साल पूरे किए। इन तीन सालों में इस अस्पताल ने नैतिक और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी पहचान को और मजबूत किया है। अपने ‘फुल-टाइम स्पेशलिस्ट सिस्टम’ (एफटीएसएस) के साथ इस अस्पताल ने अलग-अलग विशेषज्ञताओं में अपनी मल्टी-जिसिप्लिनरी विशेषज्ञता के जरिये व्यापक देखभाल के लिए एक मजबूत भरोसा कायम किया है।

किडनी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट की आधुनिक तकनीक:


पिछले तीन सालों में अस्पताल ने अपनी सुविधाओं को और बेहतर बनाया है। यहां मिनिमली इन्वेसिव सीएबीजी (एमआईसीएस), आधुनिक इलाज की तकनीकें शुरू की गई है, जिन्हें लोगो की सकारात्मक प्रतिक्रिया और भरोसा मिला है। जल्द ही अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा भी शुरू होने वाली है।

प्रोस्टेट और हार्निया के इलाज उन्नत तकनीक से:


मध्यप्रदेश का पहला ऐसा अस्पताल है, जहां प्रोस्टेट के इलाज के लिए यूरी-लिफ्ट टेक्नोलॉजी, हर्निया की सर्जरी के लिए ई-टीईपी टेक्निक और डबल बलून इन्टेरोस्कोपी (डीबीई) जैसी उन्नत और हाई एंड प्रक्रियाएं उपलब्ध है। साथ ही यह मध्यप्रदेश का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है, जिसमें एन्डोब्रोन्कियल अल्ट्रासाउंट (ईबीयूएस) की सुविधा शुरू की है।

पूरे मध्यप्रदेश के लिए ओपीडी सुविधा:


मध्यप्रदेश के अन्य हिस्सों में रहने वाले मरीजों तक उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल, इंदौर ने कई शहरों में अपनी ओपीडी सेवाएं शुरू की है। इनमें देवास, उज्जैन, धार, खंडवा, मह, गुना, मंदसौर, रतलाम, ग्वालियर, सोनकच्छ और झांसी जैसे शहर शामिल हैं।

उच्च जोखिम वाले मेडिकल मामलों का सफलतापूर्वक इलाज:


कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्टिपल, इंदौर ने कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसाइंसेस, ऑथर्थोपेडिक्स, रीनल साइंसेस और ट्रांसप्लांट के अपने ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ को और अधिक मजबूत और विस्तृत किया है। मध्यप्रदेश और पड़ोसी राज्यों के मरीजों के जटिल और उच्च जोखिम वाले मामलों का सफलतापूर्वक इलाज किया है।

मेडिकल कैम्पों के माध्यम से 55 हजार लोगों का सफलतापूर्वक इलाज:


कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल, इंदौर ने अब तक 1,00,000 से अधिक लोगों के जीवन को छुआ है। अस्पताल ने कई सामुदायिक आउटरीज ओपीडी कार्यक्रमों में मेडिकल कैंपों का आयोजन किया है, जिनका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और इनके जरिये दूर-दराज के पिछले इलाकों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गई है। पिछले तीन वर्षों में इन अभियानों की मदद से 55,000 से अधिक मरीजों तक पहुंच बनाई गई है। वे शहर के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के लिए सीएमई (मेडिकल शिक्षा) प्रोग्राम भी चलाते हैं, ताकि वे नई तकनीकों से जुड़े रहे।

इंदौर हेल्थ कार्ड:


निवारक और सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल, इंदौर की प्रतिबद्धता हर साल ‘इंदौर हेल्थ कार्ड’ को अपडेट करने से साफ जलकती है। यह हेल्थ कार्ड निवासियों को अपनी सेहत पुर सक्रिय रूप से नजर रखने और उसे बेहतर बनाने में मदद करता है। यह कार्ड मरीजों के जांच डेटा के गहन अध्ययन से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित है। यह हेल्थ कार्ड शहर में एनीमिया, प्रीडायबिटीज, डायबिटीज, किडनी की समस्या, थायराइड विकार, ईओसिनोफिलिया, विटामिन डी और बी-12 की कमी और प्रोस्टेट से जुड़े समस्याओं के प्रसार पर प्रकाश डालता है, जिससे समय पर सही इलाज की जरूरत का पता चलता है।

मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया:


पिछले वर्ष अस्पताल को मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ‘पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान’ के लिए सम्मानित किया गया था, जो जिम्मेदार और सस्टेनेबल स्वास्थ्य सेवा के प्रति अस्पताल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अनुभवी डॉक्टरों की टीम बनाने, ईमानदारी से इलाज ही हमारा धैर्य:


कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और ग्रुप सीईओ डॉ. संतोष शेट्टी ने कहा ‘अस्पताल के तीन साल पूरे होना हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धी है। यह हमें मरीजों की अच्छी देखभाल करने, इलाज में नए रिकॉर्ड बनाने की प्रेरणा देता है। हमारा जोर हमेशा अनुभवी डॉक्टरों की टीम बनाने, ईमानदारी से इलाज करने के साथ मरीजों की सुविधाओं का ध्यान रखने पर रहा है। लोगों ने हम पर जो भरोसा जताया है, उसी की वजह से हम अपनी सेवाओं को और बेहतर पूरी जिम्मेदारी के साथ लोगों का इलाज करें। पिछले तीन सालों में हमें जो अनुभव मिला है, उससे हमें लोगों की सेहत और भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

पिछले तीन सालों में मरीजों का भरोसा जीता:


कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल इंदौर के वाइस प्रेसिडेंट सुनील मेहता ने कहा ‘हमारी तीन साल की यह यात्रा इंदौर और आसपास के इलाकों के लोगों को इलाज की बेहतरीन सुविधा देने के लिए रही है। हमारे ट्रांसप्लांट प्रोग्राम और समाज के लिए किए गए कामों को जो अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, इससे पता चलता है कि मरीजों को हमारे डॉक्टरों पर कितना भरोसा है। हम सुरक्षा, सेवा और बेहतर इलाज के ऊंचे मानकों के साथ लोगों तक अच्छी स्वास्थ्य सुविधाए पहुंचाने का वादा करते हैं। हम मध्य भारत में इलाज के लिए लोगों की पहली पसंद बनना चाहते है।’

@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *