ऐसे तमाम कयास शहर की जनता के मन में उठ रहे हैं…

जीतू सोनी प्रदेश पुलिस का सबसे कुख्यात व मोस्ट वॉन्टेड अपराधी कहां होगा!

री-डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर। मध्यप्रदेश का सबसे ज्यादा इनामी अपराधी जीतू सोनी के फरार होने के संबंध में शहर में विभिन्न कयास लगाए जा रहे हैं! उन कयासों मे सबसे मुख्य कयास ये है –

  • क्या जीतू सोनी को मार दिया गया है!
  • क्या जीतू सोनी विदेश भाग गया है!
  • क्या जीतू सोनी वेश बदल कर भारत में कहीं छिपा है!
  • क्या जीतू सोनी अपने लड़के अमित सोनी की जेल से जमानत होने के बाद पेश होगा!
  • क्या जीतू सोनी पुलिस की कस्टडी में है!
  • क्या संपत्ति कुर्क होने के डर से अगामी 2 से 3 दिन में न्यायालय में सरेडर हो जाएगा!
  • क्या जीतू सोनी हमेशा के लिए देश छोड़कर विदेश भाग गया है!
  • क्या वह सही समय का इन्तज़ार कर रहा है और सही वक्त आने पर अपने ऊपर लगे इल्ज़ामों का सामना करेगा और न्यायालीन लड़ाई लड़कर बरी होगा!
  • क्या अब जीतू सोनी वापस खड़ा हो पाएगा!
  • क्या जीतू सोनी की बाकी की जिंदगी कोर्ट और जेल में बीतेगी!
  • और अंत में क्या जीतू सोनी की बाकी की जिन्दगी बम्बई बाज़ार के माफिया डॉन बाला बेग जैसी गुजऱेगी!
  • या फिर यदि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार आएगी तो जीतू सोनी का पुनर्जन्म होगा!

ऐसे तमाम कयास शहर की जनता के मन में उठ रहे हैं। इन कयासों के उत्तर तो वक्त के गर्भ में या जीतू के परिवार वालों को ही पता होंगे!?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *