@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
मध्यप्रदेश के सबसे धनाढ्य उद्योगपति की सूची में शुमार रहे श्याम सुंदर मूंदड़ा और पुत्रों की कंपनी उजास एनर्जी पर 144 करोड़ बैंक लोन फ्रॉड, 100 करोड़ रूपए की टैक्स देनदारी और अन्य वित्तीय देनदारी, मनी लॉन्ड्रिंग, करप्शन, धोखाधड़ी, रिश्वत, ओवर इन्वाइसिंग के मय सबूतों के साथ खुद उजास एनर्जी के पूर्व डिप्टी जनरल मैनेजर DGM सेल्स ने लगाए गंभीर आरोप!!

इंदौर की प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान से लेकर कई मशहूर कारोबारियों को 15 से ज्यादा शेल कंपनियों के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग को दिया अंजाम!!
रियल एस्टेट टाउनशिप और सरकारी बिजली कंपनियों को दोयम दर्जे के ट्रांसफार्मर लाखों रुपए की रिश्वत बांटकर महंगे दामों में बेचे!!
3 से 4 करोड़ रुपए की लागत वाले सोलर प्लांट 10 से 12 करोड़ रुपए का बताकर इन्वेस्टरों को लूटा गया!!
करोड़ो रुपए की रिश्वत बिजली कंपनियों के अधिकारियों को नगद में बांट कर सरकारी अनुमति और टेंडर प्राप्त किए!!
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल NCLT और NCLAT को मैनेज कर दिवालिया घोषित करवाया!!
सबूतों के साथ ED, इनकम टैक्स, सी बी आई और प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखित शिकायत भेजी उजास एनर्जी के पूर्व डिप्टी जनरल मैनेजर DGM सेल्स ने!!
ज्ञात रहे –
देश और दुनिया के सबसे धनाढ्य उद्योगपतियों और कारोबारियों की संपत्तियों और वित्तीय क्षमता के आधार पर कुल नेटवर्थ का आकलन करने वाली विश्व प्रसिद्ध संस्था हुरून इंडिया ने 2025 में मध्यप्रदेश में इंदौर के कारोबारी उजास एनर्जी के मालिक श्याम सुंदर मूंदड़ा का नाम कुल नेटवर्थ 3500 करोड़ रुपए के साथ मध्यप्रदेश में सबसे धनाढ्य उद्योगपतियों की सूची में तीसरे नंबर पर घोषित कर पूरे शहर और व्यवसायिक जगत को आश्चर्यचकित कर दिया था।
@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
