@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर 

मुख्यमंत्री की बीवी की पोशाक और मशहूर पत्रकार चित्रा जी पर शर्मनाक है सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग!!

अमेरिका के मियामी और यूरोप के कई देशों में जवान, जिस्मानी रुप से खूबसूरत डील डौल वाली सैकड़ों महिलाएं और लड़कियां बिकनी में अर्धनग्न होकर बीच पर लेटी रहती हैं। लेकिन कोई आँख उन्हें न तो घूरती है और न ही सोशल ट्रोल करती हैं! न ही भद्दे कमेंट या चारित्रिक हनन करती हैं! 
लेकिन महान संस्कृति, महान संस्कारी देश भारत में स्त्री चाहे बुरके में हो या साड़ी में! सलवार कुर्ती में हो या जींस टॉप में! जिम आउटफिट में हो या स्विमिंग कास्ट्यूम में। वो कुछ भी पहने! इस देश के पुरुषों और तथाकथित संस्कारियों के देखने का एक ही तरीक़ा है सिर्फ़ और सिर्फ “जिस्मानी” और यौनिक नाप तौल!!
क्या किसी स्त्री के संस्कार और चरित्र को उसकी पोशाक या आउटफिट से स्वयं निर्णायक होकर मूल्यांकन करना इस देश के पुरुषों की स्त्रियों के प्रति कुत्सित, कुंठित, कुसंस्कारी और घृणित मानसिकता को नहीं दर्शाता हैं?
किसी भी जवान महिला, औरत या लड़की को जिस्मानी रुप से ऊपर से नीचे तक देखना पुरुषों का पहला नजरिया होता हैं!!
फिर वो जवान महिला किसी बादशाह के रिश्ते में हो या गुलाम के रिश्ते में!!
और दूसरी तरफ से देखने वाले पुरुष की नजर बादशाह की हो या गुलाम की! दोनों के स्त्रीलिंग को देखने का पहला नजरिया स्त्री का जिस्मानी डील डौल और नाप तौल ही है!
यह भारत में पुरुषों के नजरिए का शर्मनाक और कटु सत्य है! इसे आधुनिक, शक्तिशाली, धनाढ्य और कॉर्पोरेट घरों की महिलाओं को समझना चाहिए़ फिर चाहे वो महिला किसी मुख्यमंत्री की बीवी ही क्यों न हो?
यह नजरिया किसी स्त्री के शरीर को लेकर पुरुषों की कुत्सित, बीमार और कुंठित यौन मानसिकता को दर्शाता हैं?
और ऐसे ही घृणित मानसिकता रखने वाले पुरुष और भारतीय संस्कृति और संस्कारों की दुहाई देने वाले तथाकथित भारतीय इस हद तक नीचे गिर जाते है कि सोशल मीडिया पर भद्दे भद्दे कमेंट, चरित्रहनन के अलावा अश्लील कमेंट कर संस्कारों की दुहाई देना शुरू कर देते है?
मुंबई के जुहू बीच पर रविवार को गणपति विसर्जन के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने सफाई अभियान का आयोजन किया।अभियान में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और कई अन्य हस्तियां भी शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर इस हाई प्रोफ़ाइल सफाई अभियान के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन चर्चा सफाई अभियान से ज्यादा अमृता फडणवीस की ड्रेस को लेकर होने लगी। अमृता फडणवीस ने स्किन टाइट स्पोर्ट्स वियर पहना हुआ था।
और सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया!! कुछ लोगों का कहना है कि कपड़े पहनाना तो ठीक है लेकिन किसी राज्य के मुख्यमंत्री की पत्नी को ऐसे कपड़े पहनाना शोभा नहीं देता। इसी के साथ यूजर्स गंदे – गंदे कमेंट कर रहे है।
ठीक इसी तरह राष्ट्रीय न्यूज चैनल की खूबसूरत और मशहूर पत्रकार चित्रा त्रिपाठी की भी एक फोटो सोशल मिडिया पर वायरल हो रही हैं! उसमें भी कई लोगों द्वारा भद्दे भद्दे कमेंट और चरित्रहनन कर उन्हें ट्रोल किए जा रहा हैं!
यह भारत जैसे सनातनी और आधुनिक होते देश के लिए स्त्रियों के प्रति पुरुषों और समाज के एक वर्ग की मानसिकता और उनकी सोच के लिए काफी शर्मनाक हैं?
यह खबर सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट से आधारित है।
@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *