@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर 

डेली कॉलेज!! 154 साल के इतिहास में… योग्यता, प्रतिभा, और उल्लेखनीय उपलब्धि के नाम पर बताने के लिए कुछ नहीं??

अंग्रेजों द्वारा स्थापित 154 साल पुराने डेली कॉलेज में जहां कभी राजे रजवाड़ों और राजघरानो के युवराज अंग्रेजी शिक्षा और पाश्चात्य सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों की शिक्षा ग्रहण करते थे वहां आज सिर्फ इंदौर ही नहीं देश प्रदेश और विदेशों में बसे भारतीयों (NRI) के अति धनाढ्य वर्ग से आने वाले परिवारों के बच्चे 12 वी तक की अपनी स्कूली शिक्षा अंतरराष्ट्रीय मानकों के इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के साथ करते है।

रविवार 1 मार्च- इंदौर दैनिक भास्कर में प्रकाशित सबसे धनाढ्य वर्ग के स्कूल डेली कॉलेज के फुल पेज विज्ञापन “डेली कॉलेज उत्कृष्ट शिक्षा का सर्वश्रेष्ठ संस्थान” में कुछ प्रमुख पूर्व विद्यार्थियों के उल्लेखनीय व्यक्तित्व के सिर्फ 6 नाम प्रकाशित किए हैं! 

जिसमें कांग्रेस वरिष्ठ नेता के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह! कांग्रेस के नेता पुत्र खरगोन के अरुण यादव! भारतीय विदेशी कैनेडियन नेता दीपक ओबेरॉय! भूले बिसरे रजवाड़ों के जमाने के औसत दर्जे के खिलाड़ी हनुमंत सिंह और राजसिंह डूंगरपुर! विवादास्पद दिल्ली जे एन यू यूनिवर्सिटी के भूतपूर्व प्रोफेसर प्रभात पटनायक!! बी और सी ग्रेड फिल्मों में खलनायक का रोल निभाने वाले अभिनेता किरण कुमार! और इंदौर के राज घराने से ताल्लुक़ात रखने वाले विजेंद्र घाटगे!! बस!! 

154 साल के इतिहास में सिर्फ यही नाम और ये है कौन,देश के प्रतिष्ठित, योग्य और उल्लेखनीय उपलब्धि के नाम पर?? 

क्या वाकई 154 साल के शैक्षणिक इतिहास में डेली कॉलेज के पास किसी भी क्षेत्र में अपनी योग्यता, प्रतिभा और उल्लेखनीय उपलब्धि के नाम पर देश, विदेश में डेली कॉलेज का नाम गौरवान्वित करने वाले छात्र और छात्रा के नाम नहीं है?? यदि नहीं है तो इस अति धनाढ्य कुल की शैक्षणिक संस्था के लिए शर्मनाक है।

देश को आजाद हुए 78 साल ही गए हैं लेकिन सामंतवादी और राजे रजवाड़ों के युग की गुलाम मानसिकता को आज भी डेली कॉलेज शिरोधार्य किए बैठा है!! देवास की विधायक गायत्री देवी के पुत्र विक्रम पुआर, जो डेली कॉलेज के बोर्ड ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रेसिडेंट है को महाराजा विक्रम पुआर लिखकर सम्बोधित कर रहा है?? क्या शिक्षा और मैसेज अपने यहां पढ़ने वाले छात्रों और आधुनिक समाज को देना चाह रहा हैं?? कि भारत अभी आजाद नहीं हुआ है??

हरपाल सिंह भाटिया उर्फ मोनू भाटिया (सिमरन ग्रुप इंदौर) और धीरज लुल्ला (इंडोलैब्स लिमिटेड, बैंक दिवालिया) डेली कॉलेज के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के सदस्य है। इनके बारे मे कोई टीका टिप्पणी करने का कोई मतलब नहीं है। ये क्या है??इनकी योग्यता, प्रतिभा को शहर जानता है??

@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *