@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
कलेक्टर साहेब जरा इसका भी पता लगवाएं कि शहर में कितने परिवार ऐसे है जिनके यहां 4 से लेकर 10 सिलेंडर है जो घबराहट में स्टॉक कर रहे हैं?

क्या सिलेंडर स्टॉक करने की होड़ से बिगड़ रहे हैं हालात?
रसोई गैस LPG गैस सिलेंडर को लेकर फैली अफवाहों और भविष्य में किल्लत के डर ने लोगों के बीच घर में रखे सभी एक्स्ट्रा सिलेंडर भरवाने के लिए होड़ लग गई है।
पिछले कुछ दिनों से कई शहरों से गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की बेकाबू भीड़ उमड़ रही है। क्या यह संकट गैस की कमी की वजह से हो रहा हैं या ‘पैनिक बुकिंग’ और जरूरत से ज्यादा स्टॉक जमा करने की होड़ के कारण पैदा हुआ है।
गैस एजेंसियों के संचालकों का कहना है कि वर्तमान में सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। लेकिन, एक साथ हजारों उपभोक्ताओं द्वारा बुकिंग करने और एक्स्ट्रा सिलेंडर घर में रखने की होड़ में स्थिति बिगाड़ रही हैं। जो लोग सामान्यतः महीने में एक सिलेंडर लेते थे, वे भी अब दो-दो सिलेंडर एडवांस में रखने की कोशिश कर रहे हैं।
इस होड़ का सबसे बुरा असर उन निम्न और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है, जिनके पास केवल एक ही कनेक्शन है और उनका सिलेंडर वास्तव में खत्म हो चुका है।
@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
