@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

उत्तम स्वामी की कुंडली के सारे ग्रह सरकार के हाथ में है। यदि सरकार चाहेगी तो उत्तम बनेंगे आसाराम?

नेताओं, विधायकों, मंत्रियों और सरकार द्वारा पुष्पित, पल्लवित और फलित तथाकथित सनातनी उत्तम स्वामी के साथ लंबे समय से सेक्स संबंध रखने वाली लड़की या उत्तम स्वामी द्वारा धर्म, ईश्वर और प्रभाव की आड़ में बरगलाकर किए गए दैहिक शोषण (बलात्कार) के आरोप में, यदि सरकार चाहेगी तो बलात्कारी आसाराम जैसा हश्र होगा। नही तो मामला 100 फीसदी रफा दफा होगा।

लड़की राजस्थान की रहने वाली है, किसी भी राज्य की पुलिस को अभी तक FIR करने के लिए आवेदन भी नहीं दिया गया है। नाबालिग से वयस्क होने तक पिछले 6 साल से धर्म व ईश्वर के नाम पर दैहिक शोषण का आरोप लगाया गया है। पिछले काफी वक्त से FIR की तैयारी चल रही है।

भाजपा शाषित राजस्थान राज्य की जगह केंद्र सरकार के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस के कमिश्नर से ऍफ़ आई आर के पहले पुलिस सुरक्षा की गुहार के लिए आवेदन दिया है? पिछले 72 घंटे हो गए है पॉस्को एक्ट से लेकर बलात्कार तक के संगीन आरोप पुलिस के संज्ञान में आए हुए, लेकिन अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई है।

तथाकथित उत्तम स्वामी का प्रभाव क्षेत्र भाजपा शासित मध्यप्रदेश है, अभी वर्तमान में जबलपुर में कथा कर रहे थे, शायद अब मामला उजागर हो जाने की वजह से नहीं कर रहे हैं।

एक यू ट्यूब मीडिया के पत्रकार के पास सारे सबूत हैं? उन्होंने भी अभी तक बलात्कार जैसे संगीन आरोप के सबूत भोपाल या इंदौर कमिश्नर को नहीं दिये और न ही मीडिया के सामने लाए गए है!

@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *