@री डिस्कवर इंडिया न्यूज़ इंदौर

कल्याण ग्रुप – निर्माण से समाजसेवा तक, विकास का एक विश्वसनीय नाम! 

आज के बदलते भारत में किसी भी बड़े औद्योगिक समूह की सफलता केवल इस बात से नहीं मापी जाती कि उसका टर्नओवर कितना है, बल्कि इससे तय होती है कि उसने देश के बुनियादी ढांचे और जन-जीवन को कितना सुदृढ़ बनाया है। 

प्रतिष्ठित संस्थान की वास्तविक पहचान उसके व्यावसायिक विस्तार से अधिक उसके मूल्यों, विश्वसनीयता और सामाजिक उत्तरदायित्व से होती है। इसी दर्शन को आत्मसात करते हुए कल्याण ग्रुप (Kalyan Group) ने निर्माण से लेकर समाज सेवा तक सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, शिक्षा, वेयरहाउसिंग और रिटेल जैसे बहुआयामी क्षेत्रों में समूह की सशक्त उपस्थिति देश के समग्र विकास में इसकी भूमिका को रेखांकित करती है। समूह द्वारा सड़क, रेलवे, फ्लाईओवर्स, ओवरब्रिज (ROB) और वृहद जल आपूर्ति परियोजनाओं में किया जा रहा आधुनिक निर्माण इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। 

आज कल्याण ग्रुप न सिर्फ प्रदेश और देश के विकास को रफ्तार दे रहा है वही दूसरी तरफ समाज को संबल और भविष्य को नई रफ्तार दे रहा है। 

इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ कल्याण ग्रुप ने देश के औद्योगिक और सप्लाई चेन सेक्टर को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्टील और मार्बल जैसे कोर मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों में अपनी अग्रणी उपस्थिति के साथ समूह गुणवत्ता और विश्वसनीयता का पर्याय बन चुका है। 

इसके अतिरिक्त, आधुनिक अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा माने जाने वाले लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भी समूह का बड़ा योगदान है। कल्याण ग्रुप द्वारा स्थापित अत्याधुनिक कोल्ड स्टोरेज और एक्सप्रेस वेयरहाउसिंग सुविधाएं कृषि उत्पादों से लेकर औद्योगिक सामानों की सुरक्षित स्टोरेज सुनिश्चित करती हैं, जिससे देश की सप्लाई चेन को एक नया और सुरक्षित आधार मिला है।

व्यावसायिक प्रगति के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाना ही कल्याण ग्रुप (Kalyan Group) की असली पहचान है। समूह अपनी सामाजिक इकाई ‘कल्याणमल बद्रीप्रसाद गर्ग पारमार्थिक ट्रस्ट’ के माध्यम से इंदौर में शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सेवा और संवेदनशीलता की एक नई मिसाल पेश कर रहा है।

कल्याण विद्या निकेतन’ के माध्यम से समूह शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, रिटेल के क्षेत्र में ‘कल्याण मार्ट’ के जरिए आम जनता तक उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद और एक सुखद शॉपिंग अनुभव पहुँचाया जा रहा है, जो सीधे तौर पर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बना रहा है।

प्रकल्प सुश्रुत रेडक्रॉस डायलिसिस एवं थैलेसीमिया सेंटर (इंदौर): 

जहाँ निजी अस्पतालों में डायलिसिस बेहद महंगा है, वहीं इस केंद्र में अत्याधुनिक मशीनों द्वारा मात्र ₹150 में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और मरीजों का संपूर्ण उपचार यहाँ पूर्णतः निःशुल्क किया जाता है।

कल्याण ग्रुप ने निर्माण की कला से लेकर जीवन बचाने के इस महाअभियान तक, समूह का हर प्रयास एक स्वस्थ और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

@ प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज़ इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *