@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
आभूषण केवल सोने या हीरे का टुकड़ा नहीं हैं। वे एक स्त्री के शृंगार और उसके अप्रतिम सौंदर्य की भाषा, आंखों की चमक, और गर्वित मुस्कान होते है।
पुष्य नक्षत्र की दिव्यता और ज्वेलरी के अप्रतिम सौंदर्य का दिव्य और शुभ संयोग सिर्फ पंजाबी सराफ पर!!

भारतीय संस्कृति में त्योहारों, पवित्र तिथियों का उत्सव केवल आनंद का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे दैवीय ऊर्जा और दिव्य शुभता को जीवन में आमंत्रित करने का पावन समय होता हैं। जीवन में प्रकाश और समृद्धि के पर्व दीपावली के आगमन को आशीर्वाद देता पुष्य नक्षत्र एक ऐसा ही महामुहूर्त है, जिसे शास्त्रों में ‘अक्षय पुण्य लाभ’ का कारक माना गया है।
आभूषणों और ज्वेलरी के अप्रतिम सौंदर्य, शुद्धता, पारदर्शिता और बेजोड़ डिजाइन से निकलने वाली आभा पुष्य नक्षत्र की दिव्य शुभता, अक्षुण्य दैवीय ऊर्जा और अक्षय पुण्य लाभ को आकर्षित करते हैं। न कि ग्राहकों को लुभाने के लिए लालच का आमंत्रण देते 0 फीसदी मेकिंग चार्जेस?
इस पुण्य पावन तिथि पर आभूषणों की खरीदारी केवल एक कीमती धातु या स्टोन का संचय नहीं है। यह नक्षत्रों की दिव्य शुभता को आभूषणों के अप्रतिम सौंदर्य और कालजयी कला के रूप में अपने घर की लक्ष्मी से जोड़ने का उत्सव है। इस महायोग को पूर्णता देने के लिए, वर्ष 1947 से शुद्धता और डिजाइन ऑफ आर्ट का पर्याय बना शहर का प्रतिष्ठित ज्वेलर्स पंजाबी सराफ अपनी विहंगम और बेजोड़ डिज़ाइनों के साथ आपकी खुशियों को चमकाने के लिए तैयार है।
पंजाबी सराफ जहाँ डिज़ाइनों के अप्रतिम सौंदर्य में धड़कती है कला।
पंजाबी सराफ के आभूषण और ज्वेलरी केवल पहने नहीं जाते, वे देखने वाले की आँखों में बस जाते हैं। यहाँ की डिज़ाइनों का सौंदर्य पहली ही नज़र में मन को मोह लेता है।
पंजाबी सराफ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्वेलरी डिजाइनिंग के लिए मिले 29 से अधिक पुरस्कार इस बात का जीवंत प्रमाण हैं कि यहाँ आभूषणों और ज्वेलरी का डिज़ाइन ऑफ आर्ट उत्कृष्ट और उच्च कोटि का है।
इस पुष्य नक्षत्र पर आपके शृंगार और समृद्धि को चार चांद लगाने के लिए पंजाबी सराफ की तरफ से डिज़ाइनों की एक विस्तृत और अद्भुत श्रृंखला प्रस्तुत की गई है। जहां 100 प्रतिशत BIS हॉलमार्क ज्वेलरी तथा इंटरनेशनली सर्टिफाइड डायमंड उपलब्ध हैं और 100 प्रतिशत बायबैक की गारंटी भी है।
राजसी और शाही वैभव से सजे भारी पारंपरिक आभूषणों से लेकर, पार्टीज़ के लिए ट्रेंडी-एलिगेंट डिज़ाइन्स और रोज़ पहनने के लिए आरामदायक डेलीवियर ज्वेलरी — यहाँ आपको मिलेगी हर अवसर के लिए बारीक और कलात्मक कारीगरी से तराशी गई एक विस्तृत रेंज।
पंजाबी सराफ पर पोल्की और डायमंड ज्वेलरी पर नो लॉस प्रॉमिस का फायदा तो मिलेगा ही, मात्र 20 प्रतिशत दाम चुकाकर मनपसंद ज्वेलरी बुक करने जैसे ऑफर्स भी आपकी खुशियों को और बढ़ा देंगे।
पंजाबी सराफ के अजय व सुमित आनंद कहते हैं –
पुष्य नक्षत्र एक ऐसा अवसर है जब लोग खासतौर पर इन्वेस्टमेंट और घर में समृद्धि लाने के हिसाब से आभूषण तथा कीमती धातुओं की खरीद करते हैं। हमने खास इसी अवसर के लिए विशेष डिज़ाइन लेकर आए हैं। हमारा प्रयास है कि पुष्य नक्षत्र की पवित्र तिथि पर हम अपने ग्राहकों की खुशियों और लाभ दोनों को और बढ़ा दें। हमारे यहां रिच, एलिगेंट और ट्रेंडी गोल्ड, डायमंड और पोल्की ज्वेलरी से आप अपने पुराने गहनों को एक्सचेंज भी कर सकते हैं।
पंजाबी सराफ पुष्य नक्षत्र पर चुनें वही जो मन को भा जाए त्यौहार की खुशियां दिल से मनाएं।
@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
