@री डिस्कवर इंडिया न्यूज़ इंदौर

महापौर का पद शहर के “राजा” का पद होता है, और राजा शेर की तरह बहादुर और लोमड़ी की तरह चतुर होना चाहिए।

 

महापौर पुष्यमित्र भार्गव पहचानो अपने पद की ताकत और कानूनी ज्ञान को! लंबा राजनैतिक भविष्य तुम्हारा इंतजार कर रहा है।

मंत्री जी अपने मंत्रालय पर ज्यादा ध्यान दें। महापौर पुष्यमित्र भार्गव को शहर के नागरिकों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने दे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के पास लंबा राजनैतिक जीवन है। शहर के नागरिकों के दिलों पर राज करने के लिए महापौर से बेहतर कोई पद नहीं हो सकता है। एक बार शहर और जनता के दिलो – दिमाग पर महापौर पद कि गरिमा और उसकी ताकत की अमिट छाप छोड़ दे तो किसी राजनैतिक कद और रसूख की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन है।

महापौर का पद शहर के “राजा” का पद होता है। बस इस लोकतांत्रिक सत्य को पुष्यमित्र भार्गव आत्मसात कर ले। लंबा और स्वर्णिम राजनैतिक भविष्य बनाने का मौका उनके पास है।

संविधान, कानून, सरकार, सरकारी सिस्टम और सरकारी अधिकारी क्या होते हैं यह आपसे बेहतर कोई नहीं जानता होगा। सरकार और सरकारी अधिकारी आप के कानूनी ज्ञान के रहमोकरम पर तब भी थे जब आप महापौर नहीं थे। अब तो जनता के द्वारा चुने गए शहर के सबसे शक्तिशाली प्रथम नागरिक है। पहचानो अपनी ताकत और कानूनी ज्ञान को।

@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More News