@री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
बेबी अनिका!! असंवेदनशील राजनेता और मध्यप्रदेश सरकार??
बेबी अनिका की दुर्लभ बीमारी के मात्र 9 करोड़ रूपए के लिए चंदा क्यों?
9 करोड़ रूपए मध्यप्रदेश सरकार के लिए मात्र 1 मिनिट का काम है।

हर महीने 1875 करोड़ रूपए लाड़ली बहना के नाम पर 1 करोड़ 25 लाख रुपए महिलाओं के खातों में डालने वाली “बेटी बचाओ का नारा देने वाली” मध्यप्रदेश सरकार, मात्र 9 रुपए लाडली बहना योजना की 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को दिए अगले महीने दी जाने वाली 1500 रुपए की राशि में से निकाल कर दे दे तो 9 करोड़ रूपए एक मिनट में दे सकती हैं।
प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को कोई आपत्ति नहीं होगी। लाडली बहनों को हर महीने दिए जाने वाले 1875 करोड़ रूपए भी जनता के ही है।
दुर्लभ बीमारी एसएमए (स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी) टाइप-2 से जूझ रही इंदौर की ढाई साल की मासूम अनिका को इस बीमारी से बचाने के लिए,अमेरिका से 9 करोड़ रुपए का इंजेक्शन मंगवाना आवश्यक है।
माता-पिता बेटी की जान बचाने के लिए क्राउड फंडिंग के जरिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। अब तक करीब सवा दो करोड़ रुपए जुटाए जा चुके हैं, लेकिन अभी काफी फंड जुटाया जाना है।
इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में रहने वाले प्रवीण शर्मा और उनकी पत्नी सारिका शर्मा अपनी बेटी अनिका के इलाज के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
अनिका को SMA type-2 नामक दुर्लभ बीमारी है। जो कि 10-12 लाख बच्चों में से किसी एक को होती है। इसमें बच्चे की कोशिकाएं धीरे-धीरे कमजोर होकर मरती है, जिससे की बच्चा ना बैठ सकता है, ना ही चल सकता है। एक ही जगह पड़े रहना, उसकी नियति हो जाती है।
@प्रदीप मिश्रा री डिस्कवर इंडिया न्यूज इंदौर
